UP, Deoria Assembly By Election 2020: आधी रोटी खाएंगे वोट देने जाएंगे, जागरूकता अभियान

दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कालेज की प्राचार्य डा.अंजलिका निगम ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। अपनी सुरक्षा के लिए खुद को मजबूत करना होगा। आप सशक्त होंगी तो देश सशक्त होगा।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:31 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:31 AM (IST)
UP, Deoria Assembly By Election 2020: आधी रोटी खाएंगे वोट देने जाएंगे, जागरूकता अभियान
महिला पीजी कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शपथ लेते शिक्षक व छात्राएं

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया में दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को निडर होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे वोट देने जाएंगे, पहले मतदान फिर जलपान आदि नारे लगाए। इसके बाद मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डा.अंजलिका निगम ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। अपनी सुरक्षा के लिए खुद को मजबूत करना होगा। आप सशक्त होंगी तो देश सशक्त होगा। इस मौके पर प्रवक्ता राजेश भारती,  डा.पंकज शुक्ला, ममता गौतम, राखी भारती, डा. अल्पना ङ्क्षसह, डा.चंद्रभूषण, हामिद अंसारी आदि मौजूद रहे।

जीआइसी में मिशन शक्ति टीम गठित

राजकीय इंटर कालेज सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक व शक्तिशाली बनानाअभियान का मकसद है। इस मौके पर मिशन शक्ति के लिए विद्यालय स्तरीय समिति का गठन किया गया, जिसमें दीपशिखा यादव, रजनी मल्ल, गुंजन पाल, सुहानी गुप्ता, श्रेया कुशवाहा, सृष्टि पांडेय, साक्षी सिंह, खुशबू भारती, दिव्यानी पांडेय को सदस्य व उपप्रधानाचार्य महाश्रय शर्मा को अध्यक्ष नामित किया गया। साथ ही प्रवक्ता गोङ्क्षवद ङ्क्षसह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, शालिनी मौर्य, नम्रता तिवारी और शिप्रा गुप्ता शिक्षक सदस्य के रूप में नामित किए गए। इस दौरान रमेश ङ्क्षसह, मयंकेश्वर मिश्र, अभिषेक शर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनय ङ्क्षसह व प्रेमदत्त उपस्थित रहे।

मतदान करने के लिए दिलाई गई शपथ

बरहज: बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को गोष्ठी  का आयोजन किया गया। इस मौके पर चुनाव में मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य डा. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं और मर्यादा को बनाए रखने का संकल्प ले। निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने संकल्प दिलाया कि न तो बाल विवाह करेंगे, न ही बाल विवाह होने देंगे। बेटा हो या बेटी, दोनों को समान रूप से पढ़ाएंगे। कोई भेदभाव नहीं करेंगे। बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण करेंगे। इस मौके पर डा.अमरेश कुमार त्रिपाठी, डा.अरुण त्रिपाठी, डा. बीपी उपाध्याय, डा. बीपी पांडेय, अनीता, रीता आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी