प्रदेश मुख्‍यालय से प्रशिक्षण के लिए जुड़े गोरखपुर के प्रधान, सीखा ग्राम पंचायतों का काम

दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण के लिए विभिन्न विषयों पर वीडियो भी तैयार किए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने विभिन्न विषयों पर करीब एं घंटे तक प्रशिक्षण दिया। शौचालयों के निर्माण एवं अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 05:11 PM (IST)
प्रदेश मुख्‍यालय से प्रशिक्षण के लिए जुड़े गोरखपुर के प्रधान, सीखा ग्राम पंचायतों का काम
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर का फाइल फोटो, जागरण।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। नव निर्वाचित प्रधानों के उन्मुखीकरण के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से तीन दिवसीय आनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जूम के माध्यम से प्रधानों को जोड़कर उन्हें ग्राम पंचायत के कार्यों की बारीकियां बताई जा रही हैं। दो दिनों में 15 ब्लाकों के करीब 939 ग्राम प्रधानों ने विशेषज्ञों से गाम पंचायतों का कामकाज सीखा है।

पहले दिन चार ब्‍लाकों के प्रधानों को मिला प्रशिक्षण

जनपद के पिपराइच, पिपरौली, उरुवां, कैंपियरगंज, भरोहिया, सरदारनगर एवं बड़हलगंज के ग्राम प्रधानों को रविवार को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। उनके लिए 22 क्लस्टर बनाए गए थे और हर जगह पंचायती राज विभाग की ओर से लैपटाप मुहैया कराया गया था। उपनिदेशक पंचायत कार्यालय से आयोजित प्रशिक्षण में उपनिदेशक पंचायती राज समरजीत यादव ने विभाग की योजनाओं से ग्राम प्रधानों को अवगत कराया। दूसरी दिन अ'छी-खासी संख्या में महिला प्रधानों ने प्रतिभाग किया। महिला प्रधानों ने न केवल विशेषज्ञें की बातों को गंभीरता से सुना, सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत कीं।

बैठकों की प्रक्रियाओं के बारे में दी गई जानकारी

विशेषज्ञों की ओर से पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व विकास, ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायतों की बैठकों की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों का क्या महत्व है और प्रधानों की भूमिका कैसी है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। प्रधानों को स्व'छ भारत मिशन ग्रामीण, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), ई ग्राम स्वराज एप, माडल पंचायत, आय के स्रोत, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पंचायत पुरस्कार, माडल ग्राम पंचायत के अपेक्षित मानक एवं प्रस्तावित गतिविधियां, वर्षा जल संरक्षण एवं संग्रह पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण माड्यूल तैयार किया गया है।

प्रशिक्षण का तैयार हुआ वीडियो

दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण के लिए विभिन्न विषयों पर वीडियो भी तैयार किए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने विभिन्न विषयों पर करीब एक घंटे तक प्रशिक्षण दिया। स्वच्‍छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक बच्‍चा सिंह ने शौचालयों के निर्माण एवं अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण का संचालन बृजेश नाथ तिवारी

ने किया।

chat bot
आपका साथी