13 वर्षीय किशोरी से ग्राम प्रधान ने की छेड़खानी, जानिए क्‍या किया पुलिस ने Gorakhpur News

पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने 13 वर्षीया किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का शांति भंग में चालान किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:30 AM (IST)
13 वर्षीय किशोरी से ग्राम प्रधान ने की छेड़खानी, जानिए क्‍या किया पुलिस ने Gorakhpur News
किशोरी से ग्राम प्रधान ने की छेड़खानी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने 13 वर्षीया किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का शांति भंग में चालान किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस इसे मारपीट का मामला बता रही है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान नशे में धुत होकर उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी से छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर स्वजन भी वहां आ गए।

लोगों ने ग्राम प्रधान को पकड़ने की कोशिश की, पर वह भाग निकला

ग्राम प्रधान को पकड़ने की कोशिश की गई तो वह वहां से भाग निकला। पीड़‍िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित का शांति भंग में चालान किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आरोपित के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

चौरी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ के विरुद्ध मुकदमा

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा  चौरी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी रहीं मेवाती देवी के पति ब्रह्मदेव प्रजापति व ग्राम प्रधान गीता सिंह के पति अनिल सिंह के बीच भूमि विवाद को लेकर पूर्व में कई बार तनातनी हो चुकी है। शाम करीब चार बजे दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल

ग्रामीणों ने इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी