भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा, लोगों को भटका रहा विपक्ष

यूपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा क‍ि एक तरफ जहां केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर जरूतमंद को घर शौचालय और बिजली देने का काम कर रहे हैं वहीं विपक्ष के नेता जनता को केवल भटकाने में काम में जुटे हुए हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 08:50 AM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 01:04 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा, लोगों को भटका रहा विपक्ष
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। BJP leader Pankaj Singh: अच्छाई और सकारात्मकता को परखने की सर्वाधिक क्षमता युवाओं में होती है। यही वजह है कि विश्व के सभी आंदोलन युवाओं के बल पर ही खड़े हुए हैं और बड़ी से बड़ी लड़ाई भी उन्हीं के बल पर जीती जाती रही है। युवाओं को अपनी इस क्षमता को समझना होगा और उसका इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनाव में करना होगा। यह बातें प्रदेश युवा मोर्चा के प्रभारी और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने मंगलवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

व‍िपक्ष पर साधा न‍िशाना

विपक्ष को घेरते हुए पंकज सिंह ने कहा एक तरफ जहां केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर जरूतमंद को घर, शौचालय और बिजली देने का काम कर रहे हैं, वहीं विपक्ष के नेता जनता को केवल भटकाने में काम में जुटे हुए हैं। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह लोगों के पास जाएं और उन्हें विपक्ष की हकीकत बताएं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी द्वारा जनहित में अनवरत किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराएं।

जनहित के लिए अपरिहार्य हो गई है भाजपा : सुभाष यदुवंश

प्रदेश युवा मोर्चा के सह प्रभारी सुभाष यदुवंश ने कहा कि जो सरकार कश्मीर की रक्षा न कर पाए, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति न दिला पाए, राम मंदिर की रक्षा न कर पाए, अनु. 370 न हटा पाए, ऐसी सरकार जनता की सरकार कही ही नहीं जा सकती। ऐसे में जनहित के लिए भाजपा अपरिहार्य हो गई है।

परिवर्तन का वाहक होता है युवा : डा. धर्मेंद्र सिंह

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजयुमो भविष्य की भाजपा है, इसे हर कार्यकर्ता को समझना होगा और उसी अनुसार कार्य करना होगा। भारत को परम वैभव पर पहुंचाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। परिवर्तन का वाहक युवा ही होता है। मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि इस बार युवाओं के बल पर विधानसभा चुनाव में पार्टी को 350 से अधिक सीटें हासिल होंगी।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम को क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह आशु, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े, प्रदेश मंत्री शिवेंद्र सिंह व दीपक मल्ल ने भी संबोधित किया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अखिलदेव त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा, मनमोहन सिंह अप्पू, मुकेश सिंह, सूरज राय, विद्यामणि सिंह, विश्व प्रताप सिंह विशु, रंजीत सिंह श्रीनेत, अंबिकेश धर दुबे, दुर्गेश बजाज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी