मोबाइल से बात करते समय हुई दुर्घटना, युवक की मौत Gorakhpur News

चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम भंडारो निवासी रवि पुत्र रंजीत सिंह मुंबई में रह कर काम करते थे। वह शुक्रवार दोपहर खलीलाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वह जैसे ही सरैया के पास पहुंचे कि उनके मोबाबाइल पर किसी का काल आ गया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:25 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:25 AM (IST)
मोबाइल से बात करते समय हुई दुर्घटना, युवक की मौत Gorakhpur News
मार्ग दुर्घटना के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। बीते 24 घंटे में अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसमें से एक युवक की मौत सहजनवा थाना क्षेत्र के सरैया दुर्गा मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से हुई तो दूसरे युवक को कैंपिरगंज थाना क्षेत्र के मछली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

मोबाइल बना काल

चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम भंडारो निवासी रवि पुत्र रंजीत सिंह मुंबई में रह कर काम करते थे। वह शुक्रवार दोपहर खलीलाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वह जैसे ही सरैया के पास पहुंचे कि उनके मोबाबाइल पर किसी का काल आ गया। वह बात करने के लिए मोबाइल निकाल रहे थे कि इसी दौरान पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने मृतक की शिनाख्‍त की। उसके पास से शादी का भी एक कार्ड मिला है।

कैंपियरगंज में वाहन की ठोकर से हुई मौत‍

कैंपियरगंज क्षेत्र स्थित जंगल बब्बन मछलीगाव मार्ग पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कल्‍यानपुर निवासी 23 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामनयन की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सड़क पर मृतक का शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। वह छानबीन में जुटी है।

लड़की परहमला

पिपराइच क्षेत्र  केवटली गांव में एक सिरफरे युवक ने 18 वर्षीय लड़की पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि गांव के सिरफरे युवक ने लड़की के साथ जोरजबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध करने पर लोहे के राड से हमला कर घायल कर दिया। घायल लड़की को एंबुलेंस से सीएचसी  पिपराइच लाया गया जहां डाक्टरों ने  हालत गंभीर बता कर मेडिकल कालेज भेज रेफर कर दिया। इस संबंध में उपनिरीक्षक पवन प्रधान ने बताया कि गांवों वालों ने आरोपी युवक को विक्षिप्त बताया है। छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी