गोली कांड व मारपीट के आरोप में दो और आरोपित गिरफ्तार Gorakhpur News

बता दें चुनाव में प्रधान पद प्रत्याशी प्रियंका सिंह पत्नी चंद्र कुमार सिंह का साथ देने के लिए आरोपितों ने बीते 16 अप्रैल को अनिल को गोली मार दी थी जबकि मतदान के दिन 15 अप्रैल को आरोपितों ने चंद्रकुमार को वाहन से कुचलने का प्रयास किया था।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 01:55 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 01:55 PM (IST)
गोली कांड व मारपीट के आरोप में दो और आरोपित गिरफ्तार Gorakhpur News
आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रतीकातमक फाइल पुोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेलूडीहा निवासी अनिल पाण्डेय पर गोली चलाने व ग्राम पिपरा निवासी चंद्र कुमार सिंह को वाहन से कुचलने तथा मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनकी वजह से अनिल को मारी थी गोली

बता दें चुनाव में प्रधान पद प्रत्याशी प्रियंका सिंह पत्नी चंद्र कुमार सिंह का साथ देने के लिए आरोपितों ने बीते 16 अप्रैल को अनिल को गोली मार दी थी, जबकि मतदान के दिन 15 अप्रैल को आरोपितों ने चंद्रकुमार को वाहन से कुचलने का प्रयास किया था और उन्हें मारा पीटा था। पुलिस गोली चलाने के मामले में 16 व मारपीट के आरोप में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में अखिलेश प्रजापति व मारपीट के आरोप में अजय यादव को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि सभी आरोपित गिरफ्तार किये जाएंगे। मुख्य आरोपित सहित 18 आरोपित दोनों मामले में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। अन्य की तलाश जारी है।

सड़क पर मिला युवक का शव

सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भीटी रावत के खरीदार मार्ग पर सुबह 28 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

वोट न देने पर मारपीट करने वाले 9 आरोपित गिरफ्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव में पुरानी रंजिश व पंचायत चुनाव में ओट न देने पर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने इसमें 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सतई प्रसाद, लकी कुमार, परमेश्वर, दिलीप, गुरुशरन, मनोज, शिव चयन, सूरज, सोहन कुमार शामिल हैं। आरोपितों को गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, एसआई कृष्ण कुमार सिंह, एसआई विवेक अवस्थी, सिपाही महेश चौबे, रमेश सिंह यादव, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी