Double Murder in Gorakhpur: दोनों मुख्य आरोपित देवर‍िया से गिरफ्तार

गोरखपुर के दोहरे हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपित गुलशन साहनी व विकास को झंगहा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित देवरिया में छिपे हुए थे। इसके अलावा भी कुछ और हत्यारोपितों के देवरिया जिले में छिपे होने की सूचना है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:07 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:07 AM (IST)
Double Murder in Gorakhpur: दोनों मुख्य आरोपित देवर‍िया से गिरफ्तार
गोरखपुर के दोहरे हत्‍याकांड के दोनो आरोप‍ियों को पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। झंगहा के जद्दुपुर में दोहरे हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपित गुलशन साहनी व विकास को झंगहा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित देवरिया में छिपे हुए थे। इसके अलावा भी कुछ और हत्यारोपितों के देवरिया जिले में छिपे होने की सूचना है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें देवरियां में डटी हुई हैं। पुलिस का मानना है कि जल्द ही वह भी गिरफ्तार होंगे।

यह है मामला

बता दें जददुपुर निवासी रामकिशुन यादव व रामायन यादव पड़ोसी थे। रामकिशुन, रामायन के पट्टीदारी के चाचा लगते हैं। गुलशन साहनी से उनका पुराना भूमि विवाद है। रविवार दोपहर साइकिल टकराने को लेकर गुलशन व उसके भाई अमरनाथ ने विशाल को पीटा था। बाद में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और गुलशन व उसके समर्थकों ने रामायन व रामकिशुन के स्वजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें विशाल व रामकिशुन की मौत हो गई थी और दोनों परिवारों से सात व्यक्ति घायल हो गए थे।

बाद में रामायन की तहरीर पर पुलिस ने रामायन की तहरीर पर पुलिस गुलशन साहनी, अमरनाथ, सुनील, विकास, पवन, सूरज सहित सात पुरुष व तीन महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके पुलिस की छह टीमें आरोपितों की तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह पता चला कि घटना के दोनों मुख्य आरोपित गुलशन व उसका साथी देवरिया में छिपे हैं। टीम ने मौके पर दबिश दी वह गोरखपुर की तरफ भाग आए। बाद में पुलिस को जैसे ही पता चला कि दोनों आरोपित झंगहा इलाके में आ गए हैं तो पुलिस ने दबिश देकर दोनाें को गिरफ्तार कर लिया।

खिड़की का ग्रिल काटकर बाइक शोरूम से चोरी

चौरीचौरा के फुटहवाइनार स्थित बाइक शोरूम का ग्रिल काटकर चोर कंप्यूटर, यूपीएस, सीपीयू, टेबलेट, लैपटाप व तमाम स्पेयर पार्ट चोरी कर लिया। एजेंसी मालिक अमरेंद्रनाथ चतुर्वेदी की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। चोरों को पकड़ने के लिए वह सीसीटीवी खंगाल रही है।

अवैध खनन के आरोप में दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

गीडा की पिपरौली चौकी पुलिस ने सोमवार को अवैध खनन के आरोप में बड़गहन के पास राप्ती नदी के किनारे मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी है। चौकी इंचार्ज पिपरौली विवेक रंजन ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन को लेकर तमाम शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को बड़गहन में राप्ती नदी के किनारे दबिश दी गई तो कई लोग वहां से भाग निकले। मौके से मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई है। इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी