एक-दूसरे से शादी करने को घर से भागी सहेलियां, जानें- फ‍िर क्‍या हुआ

गोरखपुर के एक ही गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी और 19 वर्षीय युवती में गहरी दोस्ती है। दोनों का घर आमने-सामने है। 27 सितंबर को दोनों घर से गायब हो गईं। बाद में पता चला की दोनो आपस में शादी करने के ल‍िए घर से भागी हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 05:30 PM (IST)
एक-दूसरे से शादी करने को घर से भागी सहेलियां, जानें- फ‍िर क्‍या हुआ
गोरखपुर में दो लड़क‍ियां आपस में शादी करने के ल‍िए घर से भाग गईं। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। एक-दूसरे से प्रेम करने वाली सहेलियों ने शादी करने के लिए घर छोड़ दिया। खोजबीन के बाद स्वजन ने गांव के रहने वाले युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया। सर्विलांस की मदद से सहजनवां पुलिस ने छानबीन की तो सच्चाई मालूम हुई।थानेदार के समझाने पर शनिवार की सुबह दोनों सहेलियां घर लौट आईं।

स्वजन ने गांव के गांव के रहने वाले युवक पर दर्ज कराया था केस

एक ही गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी और 19 वर्षीय युवती में गहरी दोस्ती है। दोनों का घर आमने-सामने है। 27 सितंबर की रात में दोनों घर से गायब हो गईं। जानकारी होने पर स्वजन ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। अपहरण का संदेह जताते हुए किशोरी के स्वजन ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने घर पर मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन दोनों सहेलियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सर्विलांस की मदद से छानबीन करने पर पता चला कि दोनों अहमदाबाद में है। पुलिस के संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि एक-दूसरे से प्रेम करती हैं। शादी करने के लिए घर छोड़ा है।थानेदार के समझाने पर शनिवार को दोनों घर लौट आईं। प्रभारी निरीक्षक सहजनवां देवेंद्र लाल ने किशोरी का कोर्ट में बयान कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

स्कूल से घर वापस आ रही छात्रा से छेडख़ानी

सहजनवा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर स्कूल से लौट रही छात्रा से गांव के रहने वाले दो युवकों ने छेडख़ानी कर दी।घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी।शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया।लेकिन देर शाम आरोपित और उसके घरवालों ने पीडि़त से माफी मांग ली। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

किशोरी से छेड़छानी करने वालों पर केस

गुलरिहा पुलिस ने दातुन तोडऩे बगीचे में जा रही किशोरी और मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। किशोरी की मां ने गुलरिहा थानेदार को बताया कि आरोपित की बहन ने उसके देवर से शादी कर ली। उसी खुन्नस में आरोपित बेटी से छेडख़ानी करता है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि पीडि़त किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी