India Nepal News: नेपाल में नकली भारतीय नोट चलाने के गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

India Nepal News नेपाल में एक ही नंबर के भारतीय पांच सौ रुपये के कई नोट मिलने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 03:01 PM (IST)
India Nepal News: नेपाल में नकली भारतीय नोट चलाने के गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
India Nepal News: नेपाल में नकली भारतीय नोट चलाने के गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

महराजगंज , जेएनएन । नेपाल के झापा जिले में रविवार को भारतीय जाली मुद्रा के अवैध कारोबार में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 75 हजार के जाली नोट बरामद हुए हैं। जिसमें पांच सौ के तीन नोट एक ही नंबर के मिले। इसी आधार पर नेपाल पुलिस का शक गहराया और नकली नोट के बड़े समूहों का भंडाफोड़ हो गया है।

पकड़े गए दोनों आरोपित नेपाल के रहने वाले हैं। झापा पुलिस प्रमुख कृष्ण प्रसाद कोइराला ने बताया कि एक आरोपित ने अपने बयान में खुलासा किया कि डेढ लाख रुपये का नकली नोट आधा कमीशन पर लोगों में बांटा जा रहा है। एसपी ने बताया कि जाली भारतीय मुद्रा के साथ कंबन नगर पालिका-तीन सुरंगा के एक सराफा व्यापारी मेट्रो श्रेष्ठ सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुद्राओं का सरगना कौन है, इसके बाद में पुलिस के पास कोई विशेष खंड नहीं है। नेपाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी