Gorakhpur Weather Forecast: गोरखपुर में औसत से ढाई गुनी बारिश, आज से मिलेगी थोड़ी राहत

पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते गोरखपुर व उसके आस-पास जिलों में अगले दो से तीन दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा लगभग 75 फीसद स्थानों पर हो सकती है। गुरुवार से बारिश में कमी आएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:17 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:17 AM (IST)
Gorakhpur Weather Forecast: गोरखपुर में औसत से ढाई गुनी बारिश, आज से मिलेगी थोड़ी राहत
गोरखपुर में गुरुवार को हल्‍की वर्षा के बाद कुछ राहत मि‍लने की उम्‍मीद है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। बीते 16 दिनों में जिले में 165 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह 16 जून तक की औसत वर्षा से करीब ढाई गुना है। दो दिनों की भारी वर्षा के बाद बुधवार को थोड़ी सी राहत मिली। बुधवार को दिन में सिर्फ 16 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को स्थिति थोड़ी और बेहतर होगी। हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। यह स्थिति शुक्रवार को भी रहेगी और शनिवार तक आसमान पूरी तरह से साफ हो सकता है। इस बीच गुरुवार को न्‍यूनतक 25.2 ड‍िग्री रहा। बीते 24 घंटे में 13.0 एमएम वर्षा हुई।

अगले दो दिन जिले में हो सकती है हल्की से मध्यम वर्षा

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका(ट्रफ लाइन) उत्तरी राजस्थान से निकलकर हरियाणा, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश होकर बिहार, झारखंड होते हुए उड़ीसा तक जा रही है। इसके चलते गोरखपुर व उसके आस-पास जिलों में अगले दो से तीन दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा लगभग 75 फीसद स्थानों पर हो सकती है। गुरुवार से बारिश में कमी आएगी।

ऐसा रहा कल का मौसम

बुधवार सुबह करीब 11 तक बारिश बंद रही, लेकिन उसके बाद देर शाम तक बूंदा-बांदी होती रही। बता बुधवार को दिन सिर्फ 16 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के चलते बुधवार का अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के चलते अधिकतम आद्र्रता 98 व न्यूनतम 85 फीसद रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान करीब 29.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

पांच दिन में 12 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

बारिश के चलते पिछले पांच दिनों में तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस गिरावट आाई है। पांच दिन पूर्व जिले में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। 

chat bot
आपका साथी