गोरखपुर में मंडी के कारोबारियों को देना होगा यूजर चार्ज

गोरखपुर में मंडी समिति 46 कृषि उत्पादों पर अब एक फीसद यूजर चार्ज वसूलेगी। यह यूजर चार्ज महेवा मंडी के अंदर कारोबार करने वालों से लिया जा रहा है। इसमें दलहन तिलहन अन्न रेशे मसाले व फल आदि को शामिल किया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:30 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:41 AM (IST)
गोरखपुर में मंडी के कारोबारियों को देना होगा यूजर चार्ज
गोरखपुर में मंडी के कारोबारियों को अब यूजर चार्ज देना होगा। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मंडी समिति 46 कृषि उत्पादों पर अब एक फीसद यूजर चार्ज वसूलेगी। यह यूजर चार्ज महेवा मंडी के अंदर कारोबार करने वालों से लिया जा रहा है। इसमें दलहन, तिलहन, अन्न, रेशे, मसाले व फल आदि को शामिल किया गया है। इसके एवज में उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि मंडी परिसर से बाहर कारोबार करने वालों यूजर चार्ज से मुक्त रखा गया है।

कारोबारियों ने जताई आपत्‍त‍ि

थोक कारोबारियों ने मंडी परिषद के इस निर्णय पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यूजर चार्ज लिए जाने से मंडी के भीतर सामान महंगे होंगे, जिसका प्रभाव बिक्री पर पड़ेगा। महेवा मंडी में कारोबार करना अब पहले से महंगा हो जाएगा। शासन के फैसले के बाद मंडी समिति ने यूजर चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है। पहले फल-सब्जी समेत 45 उत्पाद पर ही यूजर चार्ज लिया जाता था। अधिकांश व्यापारी यूजर चार्ज से बचने के लिए मंडी परिसर के बाहर कारोबार शिफ्ट कर लिए थे। अब इसमें 46 और जुड़ गए हैं।

46 उत्पादों पर यूजर चार्ज लेने का फैसला

संचालक मंडल ने जून में 46 और उत्पादों पर यूजर चार्ज लेने का फैसला किया था, लेकिन इसे लागू करने का पत्र मंडी समिति को 17 सितंबर को मिला है। जिसके बाद इसी दिन से यूजर चार्ज वसूलने का निर्णय लागू कर दिया गया है। कृषि उत्पादन मंडी के सचिव रजित राम वर्मा ने बताया कि अब पहले 45 ज‍िंसों पर यूजर चार्ज लिया जाता था, लेकिन अब इसमें 46 ज‍िंसों और शामिल किया गया है। अब कुल 91 उत्पादों पर यूजर चार्ज लिया जाएगा। व्यापारियों को इस निर्णय से अवगत करा दिया गया है।

इन कृषि उत्पादों पर लगेगा यूजर चार्ज

मंडवा, काकुन, कोदो, कुटकी, सावां, खेसारी, मोठ, कुत्थी, राजमा, बिनौला, नारियल, सभी प्रकार के खाद्य तेल, सोंठ, काली मिर्च, कचालू, शलजम, सेम, सभी प्रकार के साग, पान, चुकंदर, रतालू, सलाद, सोया, ङ्क्षचिडडा, ग्वार, इमली, बंडा, स‍िंघाड़ा, खुम्भी, मशरूम, स्ट्राबेरी, फूट, अंजीर, कमरख, करौंदा, खजूर, खिरनी, जामुन, शरीफा, शहतूत, रसभरी, चेरी व बेल के व्यापारियों से फीसद यूजर चार्ज वसूला जाएगा।

chat bot
आपका साथी