कल 57 हजार लोगों को लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका, बनाए जाएंगे दो सौ से अधिक बूथ

गोरखपुर में मंगलवार को अभियान चलाकर 57 हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए दो सौ से अधिक बूथ बनाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को वैक्‍सीन आ जाएंगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:45 AM (IST)
कल 57 हजार लोगों को लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका, बनाए जाएंगे दो सौ से अधिक बूथ
कल 57 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। कोविड टीकाकरण के लिए मंगलवार को विशेष दिवस निर्धारित किया गया है। इस दिन अभियान चलाकर 57 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। इसके लिए दो सौ से अधिक बूथ बनाए गए हैं। जनप्रतिनिधियों के हाथों अभियान का शुभारंभ कराया जाएगा। शासन ने विशेष दिवस अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का निर्देश दिया है।

सामान्‍य दिनों से तीन गुना अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्‍य

सामान्य दिनों से तीन गुना अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। इसे लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएमओ डा.सुधाकर पांडेय ने बताया कि विशेष दिवस टीकाकरण अभियान की तैयारियां लगभग पूरी हैं। बूथ निर्धारित कर दिए गए हैं। हर बूथ पर वैक्सिनेटर की तैनाती हो गई है। नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

आज आएगी पर्याप्‍त मात्रा में वैक्सीन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.एनके पांडेय ने बताया कि मंगलवार को होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सोमवार को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन आ जाएगी। लक्ष्य शासन ने दिया है। वैक्सीन भी शासन को ही उपलब्ध करानी है। लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

एक बूथ होने से विदेश यात्रा करने वालों के टीकाकरण में दिक्कत

विदेश यात्रा करने वालों के टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल के एमआरआइ सेंटर में मात्र एक बूथ है। पूरे जिले से लोगों को यहीं आना पड़ रहा है। इससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर भी उनके लिए टीकाकरण की व्यवस्था की जाए।

टीकाकरण अभियान की तैयारियां लगभग पूरी : सीएमओ

सीएमओ डा.सुधाकर पांडेय ने कहा कि विशेष दिवस टीकाकरण अभियान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वैक्सीन का इंतजार है। इस दिन 57 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने की हमारी तैयारी है।

chat bot
आपका साथी