UPPSC Exam: आज बदली रहेगी गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था, रात आठ बजे तक बंद रहेंगे कई मार्ग

UPPSC Exam गोरखपुर में दो पाली में होने वाली परीक्षा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक आरआर गौतम ने बताया कि सुबह आठ बजे से रात में आठ तक डायवर्जन प्रभावी होगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:05 AM (IST)
UPPSC Exam: आज बदली रहेगी गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था, रात आठ बजे तक बंद रहेंगे कई मार्ग
गोरखपुर में रव‍िवार को यातायात व्‍यवस्‍था बदली रहेगी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को जिले में 48 परीक्षा केन्द्रो पर होगी। दो पाली में होने वाली परीक्षा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक आरआर गौतम ने बताया कि सुबह आठ बजे से रात में आठ तक डायवर्जन प्रभावी होगा।

इस तरह होगा डायवर्जन

फरेन्दा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएंगे।

वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघागाड़ा से फोरलेन होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा।

लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के पास समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।

कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।

देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन फोरलेन से जाएंगे।

रेलवे बस स्टैंड से देवरिया जाने वाली सभी बसें विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर जाएंगी।

देवरिया की तरफ से आने वाली बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, छात्रसंघ चौराहा से गंतव्य तक जाएंगी।

कुशीनगर से आने वाली समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर कड़जहां होते हुए जाएंगे।

फरेंदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाली बसें विश्वविद्यालय चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा के रास्ते गंतव्य तक जाएंगी।

इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन

अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एवं बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा।

गोलघर चौराहा से विजय चौक की तरफ और विजय चैराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।

सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोके जाएंगे।

शास्त्री चौराहा से घोष कम्पनी की तरफ चार पहिया वाहनों को नही जाने दिया जाएगा

कचहरी चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को छात्रसंघ भवन की ओर भेजा जाएगा।

ट्रैफिक लोड पढ़ा तो यह डायवर्जन होगा लागू

यातायात का दबाव बढ़ने पर गोलघर चौराहा से विजय तथा विजय चौक से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।

फलमंडी से दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक निकलने वाले भारी वाहन मंडी के अन्दर ही रहेगें, जो रात्रि 10 बजे के बाद निकलेगे।

48 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा देंगे 22 हजार से अधिक अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रयागराज की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा 2021 (पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा) एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रा.) परीक्षा रविवार को महानगर के 48 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 22 हजार 656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 सेक्टर एवं 48 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक एवं दोपहर बाद 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। 

chat bot
आपका साथी