Gorakhpur Weather News: आज औसत से कम रह रहेगा दिन का तापमान, गर्मी से म‍िलेगी राहत

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में गर्मी से राहत म‍िलने के आसार द‍िख रहे हैं। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:57 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:57 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: आज औसत से कम रह रहेगा दिन का तापमान, गर्मी से म‍िलेगी राहत
गोरखपुर में शन‍िवार को औसत से कम तापमान रहेगा।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है। इसकी गति 4-12 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

औसत से 2.3 डिग्री सेल्सियस ठंडा रहा शुक्रवार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते हुए बताया कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बता दें अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार को दिन अधिकतम तापमान औसत तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। शनिवार का न्यूनतम तापमान औसत से 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। अक्टूबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि शुक्रवार का दिन पूरी तरह से सामान्य रहा।

एक दो दिन में रात का भी तापमान होगा औसत के करीब

सुबह का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्टूबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान औसत से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अक्टूबर माह के औसत अधिकतम तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान औसत से कम होने के कारण लोग पूरी तरह राहत में देखे गए। अधिकतम आर्द्रता 81 और न्यूनतम आर्द्रता 63 प्रतिशत रही। हवा दक्षिण पूरब की तरफ से चली। इसकी अधिकतम गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

अब तक इतनी हो चुकी है बार‍िश

बता दें अक्टूबर माह माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। इस माह अब तक औसत से छह गुना अधिक बारिश हो चुकी है। बता दें अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान औसत से ठंडा रह सकता है, जबकि रात का तापमान औसत के करीब रह सकता है। आसमान पूरी तरह से साफ रह सकता है।

chat bot
आपका साथी