Gorakhpur Weather News: आज आंशिक रूप से छाए रहे सकते हैं बादल, 17 व 18 हल्की बारिश व आंधी के आसार

मौसम विशेषज्ञ ने 12 अक्‍टूबर को आसमान में बारिश छाए रहने की संभावना जताई है। 17 व 18 अक्‍टूबर को हल्‍की बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जताई है। यह पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने जताया है। बारिश के लिए एक वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो रही हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 12:50 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 12:54 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: आज आंशिक रूप से छाए रहे सकते हैं बादल, 17 व 18 हल्की बारिश व आंधी के आसार
आज आंशिक रूप से छाए रहे सकते हैं बादल। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Gorakhpur Weather News आगामी 17 व 18 अक्टूबर को जिले में हल्की बारिश हो सकती है। आंधी की भी संभावना है। 12 अक्‍टूबर को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका है। बूंदाबादी भी हो सकती है।

बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार

यह पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने जताया है। उन्होंने कहा बारिश के लिए एक वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो रही हैं। इसके चलते आगामी 17 व 18 अक्टूबर को जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आंधी की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय में यह संभावना भी जताई है कि 12 अक्‍टूबर को जिले में हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है और दोपहर एक बजे के बाद दक्षिण-पश्चिम की तरफ हवा चलने की संभावना है।

5 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

हवा की गति 05-12 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 12 अक्‍टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

नमी व धूम करा रही गर्मी का अहसास

बता दें इधर नमी का साथ पाकर धूप अधिक गर्मी का आभास करा रही है। 11 अक्‍टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 84 और न्यूनतम आर्द्रता 68 प्रतिशत रही।

औसत के सापेक्ष्‍ज्ञ पांच गुना हो चुकी है बारिश

अक्टूबर की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। अब तक इसके सापेक्ष पांच गुना से अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में अभी तक 230 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है।

तीन से चार दिन में आ सकती है तापमान में गिरावट

11 अक्‍टूबर को दिन का तापमान औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन से चार दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

chat bot
आपका साथी