लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम ने कसी कमर, रवाना किए गए 35 सैनिटाइजेशन वाहन

शहर के नागरिकों को बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेष अभियान की शुरुआत की। 35 सैनिटाइजेशन वाहनों को रवाना कर पूरे शहर में सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल का छिड़काव शुरू कराया गया। यह अभियान लगातार एक सप्ताह तक चलेगा।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:47 PM (IST)
लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम ने कसी कमर, रवाना किए गए 35 सैनिटाइजेशन वाहन
सैनिटाइजेशन वाहन को झंडा दिखाकर रवाना करते महापौर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : शहर के नागरिकों को बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेष अभियान की शुरुआत की। 35 सैनिटाइजेशन वाहनों को रवाना कर पूरे शहर में सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल का छिड़काव शुरू कराया गया। यह अभियान लगातार एक सप्ताह तक चलेगा। छिड़काव के साथ ही सफाई और फागिंग भी कराई जाएगी। डेंगू और अन्य बीमारियों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

हरी झंडी दिखाकर सैनिटाइजेशन व फागिंग महाभियान की शुरुआत

महापौर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम में हरी झंडी दिखाकर वृहद सैनिटाइजेशन एवं फागिंग महाअभियान की शुरुआत की। महापौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में नगर निगम की टीम ने सैनिटाइजेशन कर कीर्तिमान स्थापित किया था। इससे शहर में कोरोना संक्रमण के मामले काफी हद तक थम गए थे। उसी तरह एक बार फिर नगर निगम प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। इस दौरान उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, अपर नगर आयुक्त राधेश्याम सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त डा.मणि भूषण तिवारी, अविनाश प्रताप सिंह, जलकल के महाप्रबंधक एसपी श्रीवास्तव, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश रस्तोगी, अखिलेश श्रीवास्तव, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

जलाशयों में डाली जा रहीं गंबूशिया मछलियां

महापौर ने कहा कि जलाशयों में मच्छरों के लार्वा नष्ट करने के लिए गंबूशिया मछलियां डालने की शुरुआत कर दी गई है। सूरजकुंड धाम से गंबूशिया मछलियां निकालकर दूसरे जलाशयों में डाली जा रही हैं। नागरिक कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें।

चलाया गया विशेष सफाई अभियान

संचारी रोग नियंत्रण व विशेष सफाई अभियान के तहत रामजानकी नगर, भेड़ियागढ़, दीवान बाजार में सफाई कराई गई। उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने कनिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अखिलेश श्रीवास्तव के साथ जंगलतुलसीराम वार्ड के शांतिनगर, बिछिया पीएसी गेट के मुख्य बाजार आदि स्थानों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यूरिनल में गंदगी देख उपसभापति ने नाराजगी जताई और सफाई सुपरवाइजर धरम को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। नागरिकों ने सिल्ट न उठाने की शिकायत की तो उपसभापति ने सफाई सुपरवाइजर अरविंद श्रीवास्तव को कार्रवाई के निर्देश दिए।

घर-घर कूड़ा उठाने के लिए वार्ड में सिर्फ दो वाहन

पार्षद के प्रतिनिधि राकेश निषाद ने बताया कि कूड़ा, सिल्ट और घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए वार्ड में सिर्फ दो वाहन हैं। इस पर उपसभापति ने उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल से बात कर वार्ड में ट्राली उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान विनोद बघेल, राजेश सिंह, सूर्यभान, अमित पोद्दार आदि मौजूद रहे। नगर आयुक्त के पीए रामनरेश नागवंशी के निर्देशन में सिंघडिय़ा के वसुंधरानगर और गोरक्षनगर में अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी