Indian Railway: 21 ट्रेनों का समय बदला, गोरखपुर के रास्ते अब सप्ताह में दो दिन चलेगी बापू धाम स्पेशल

रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर के रास्ते 14009/14010 आनन्द विहार टर्मिनस- बापूधाम मोतिहारी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने की घोषणा की है। 10 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस‍िंग के माध्यम से रेल राज्यमंत्री इस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 01:02 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:01 PM (IST)
Indian Railway: 21 ट्रेनों का समय बदला, गोरखपुर के रास्ते अब सप्ताह में दो दिन चलेगी बापू धाम स्पेशल
रेलवे ने 21 महत्‍वपूर्ण ट्रेनों का समय बदल द‍िया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Indian Railways News: बिहार से दिल्ली तक की यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर के रास्ते 14009/14010 आनन्द विहार टर्मिनस- बापूधाम मोतिहारी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने की घोषणा की है। 10 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस‍िंग के माध्यम से रेल राज्यमंत्री इस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार स‍िंह के अनुसार पहले दिन यह ट्रेन बापूधाम मोतीहारी-आनन्द विहार टर्मिनस के बीच 05595 नंबर से चलाई जाएगी। जो अपराह्न 3.00 बजे रवाना होकर गोरखपुर से रात 8.25 बजे छूटकर दूसरे दिन दोपहर 12.15 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

कानपुर सेंट्रल में बदल जाएगा 21 ट्रेनों के आवागमन का समय

16 सितंबर से 05029 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक रात 12.30 बजे पहुंचकर 12.35 बजे छूटेगी।

10 सितंबर से 02537 गोरखपुर-पुणे रात 01.25 बजे पहुंचकर 01.30 बजे छूटेगी।

13 सितंबर से 02595 गोरखपुर-आनन्द विहार हमसफर रात 02.55 बजे पहुंचकर 03.00 बजे छूटेगी।

12 सितंबर से 02571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसरफ रात 02.55 बजे पहुंचकर 03.00 बजे छूटेगी।

10 सितंबर से 05068 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुबह 04.35 बजे पहुंचकर 04.45 बजे छूटेगी।

12 सितंबर से 02512 कोचुवेली- गोरखपुर स्पेशल सुबह 08.30 बजे पहुंचकर 08.35 बजे छूटेगी।

13 सितंबर से 02592 सिकन्दराबाद- गोरखपुर सुबह 08.30 बजे पहुंचकर 08.35 बजे छूटेगी।

13 सितंबर से 05015 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल अपराह्न 01.12 बजे पहुंचकर 01.17 बजे छूटेगी।

12 सितंबर से 02511 गोरखपुर- कोचुवेली अपराह्न 01.12 बजे पहुंचकर 01.17 बजे छूटेगी।

15 सितंबर से 02589 गोरखपुर- सिकन्दराबाद साप्ताहिक अपराह्न 01.12 बजे पहुंचकर 01.17 बजे छूटेगी।

11 सितंबर से 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक अपराह्न 01.12 बजे पहुंचकर 01.17 बजे छूटेगी।

11 सितंबर से 05066 पनवेल- गोरखपुर स्पेशल 01.40 बजे पहुंचकर 01.45 बजे छूटेगी।

12 सितंबर से 05065 गोरखपुर-पनवेल अपराह्न 03.55 बजे पहुंचकर शाम 16.00 बजे छूटेगी।

15 सितंबर से 05067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अपराह्न 03.55 बजे पहुंचकर शाम 04.00 बजे छूटेगी।

14 सितंबर से 05023 यशवंतपुर-गोरखपुर साप्ताहिक शाम 05.50 बजे पहुंचकर 05.55 बजे छूटेगी।

10 सितंबर से 02555 गोरखपुर-हिसार रात 11.18 बजे पहुंचकर 11.23 बजे छूटेगी।

chat bot
आपका साथी