एक ही रात चोरी की हुई तीन घटनाएं,चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद

पहली घटना थानाक्षेत्र के खम्हरिया बाजार स्थित पवन मोबाइल सेंटर में हुई। चोरों ने दुकान का ताला काटकर घटना को अंजाम दिया। दुकान संचालक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि देर रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में करीब एक बजे दुकान से आ रही आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग जग गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:18 PM (IST)
एक ही रात चोरी की हुई तीन घटनाएं,चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद
एक ही रात चोरी की हुई तीन घटनाएं,चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद

बस्ती: थानाक्षेत्र में एक ही रात चोरों ने तीन घटनाओं को अंजाम देकर लोगों की नींद उड़ा दी है। क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं के चलते पुलिस सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पहली घटना थानाक्षेत्र के खम्हरिया बाजार स्थित पवन मोबाइल सेंटर में हुई। चोरों ने दुकान का ताला काटकर घटना को अंजाम दिया। दुकान संचालक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि देर रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में करीब एक बजे दुकान से आ रही आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग जग गए। उन लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों के जग जाने से चोर एक बोरे में मोबाइल तथा अन्य कुछ सामान लेकर भागने लगे। लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। चोर बोरे में भरा सामान सड़क पर ही फेंक कर पास के एक गन्ने के खेत में छिप गए। रात अधिक होने के कारण लोग गन्ने के खेत में खोजने के लिए नहीं घुसे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चोर दो की संख्या में थे। दुकान के संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार की है। मेडिकल स्टोर संचालक प्रवेश यादव ने बताया कि रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 9.30 बजे के करीब जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के बगल में लगा दरवाजे का ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखी दवाइयां व अन्य सामान गायब थे। दुकानदार ने बताया कि दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

तीसरी घटना थाना क्षेत्र के बरहपुर काजी गांव की है। गांव निवासी जगनारायण के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि रविवार की रात वह और परिवार के लोग भोजन करने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। घर में दरवाजा नहीं लगा है। सुबह जब जगे तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा है। अंदर रखा संदूक खुला पड़ा था। उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, साढे चार हजार रुपये भी गायब थे।

परशुरामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है, खम्हरिया और जगदीशपुर के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी