गोरखपुर में जागरण का अभियान, हजारों लोगों ने 'आक्सीजन रोपा

कोरोना संक्रमण काल में आक्सीजन की कमी से जूझ रहे देश ने बड़ी त्रासदी झेली थी। बरगद व पीपल के वृक्षों से बड़ी मात्रा में आक्सीजन मिलता है। इसे देखते हुए दैनिक जागरण ने लोगों से अपील की थी कि वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पौधे लगाएं।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 03:51 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:47 PM (IST)
गोरखपुर में जागरण का अभियान, हजारों लोगों ने 'आक्सीजन रोपा
कैंप कार्यालय में बरगद का पौधा लगाने के बाद पानी डालते एडीजी जोन अखिल कुमार। सौ. पुलिस मीडिया सेल

गोरखपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के अभियान 'वट से बांधें सांसों की डोर अभियान ने वट सावित्री व्रत के दिन मूर्त रूप ले लिया। व्रती महिलाओं ने जिले में हजारों बरगद के पौधे रोपे। इस अभियान में पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार के निर्देश पर जोन के सभी पुलिस लाइन, थानों व चौकियों में बरगद के पौधे लगाए गए।

यहां-वहां सभी जगह लगाए गए पौधे

कोरोना संक्रमण काल में आक्सीजन की कमी से जूझ रहे देश ने बड़ी त्रासदी झेली थी। बरगद व पीपल के वृक्षों से बड़ी मात्रा में आक्सीजन मिलता है। इसे देखते हुए दैनिक जागरण ने लोगों से अपील की थी कि वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पौधे लगाएं। ताकि कभी आक्सीजन की कमी न होने पाए। इस अभियान में आम जन ने शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। लोग घरों से बाहर निकले और गांव से लेकर शहर तक मोहल्लों में, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों में बरगद के पौधे रोपे गए। इसमें वट सावित्री व्रत रहने वाली महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना के बाद बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया। वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष की पूजा होती है। इसलिए इस रोपण के लिए यह दिन चुना गया था।

जोन के 1076 थाने, पुलिस चौकियों के साथ पुलिस लाइन में लगाए गए पौधे

जोन की सभी पुलिस लाइन, थानों व चौकियों में गुरुवार को 1076 बरगद के पौधे रोपे गए। एडीजी अखिल कुमार ने बुधवार को पत्र लिखकर सभी पुलिस कप्तान को अपने यहां वृदह पैमाने पौधा रोपण कराने के निर्देश दिए थे।एडीजी ने खुद अपने कैंप कार्यालय में बरगद का पौधा लगाया।गोंडा पुलिस ने सबसे अधिक 306 पौधे लगाएं।

किस जिले में पुलिस ने कितने पौधे लगाए

जिला संख्या

गोरखपुर 95

महराजगंज 85

देवरिया 68

कुशीनगर 61

बस्ती 69

संतकबीरनगर 91

सिद्वार्थनगर 60

गोंडा 306

बलरामपुर 55

बहराइच 160

श्रावस्ती 26

chat bot
आपका साथी