भाइयों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल तीसरे भाई की मौत Gorakhpur News

खजनी थाना क्षेत्र तालनवर निवासी सोमई निषाद के चार पुत्र देवीलाल बसंत रामश्री और राम बुझारत हैंं। बीते 11 जनवरी को देवी लाल का अपने दो भाइयों रामश्री और बसंत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 02:56 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 02:56 PM (IST)
भाइयों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल तीसरे भाई की मौत Gorakhpur News
मारपीट में अपराध से संबंधित प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। खजनी थाना क्षेत्र  ग्राम सभा तालनवर टोला रामनगर में दो दिन पूर्व भाइयों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय देवीलाल की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने देवीलाल के दो भाइयों व एक महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए खजनी थाने में तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अभियुक्‍तों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

देवी लाल का घर पर ही हो रहा था इलाज

खजनी थाना क्षेत्र तालनवर निवासी सोमई निषाद के चार पुत्र देवीलाल, बसंत, रामश्री और राम बुझारत हैंं। बीते  11 जनवरी को देवी लाल का अपने दो भाइयों रामश्री और बसंत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों भाइयों ने मिलकर तीसरे भाई देवीलाल को पीटकर घायल कर दिया। पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल देवीलाल को उसके परिवार के लोग इलाज के लिए कहीं बाहर नहीं ले गए। घर पर ही उसका किसी तरह उपचार कर रहे थे। हालांकि सोमई निषाद समेत गांव के कई लोगों ने इलाज के लिए देवी लाल को जिला अस्‍पताल ले जाने के लिए कहते रहे। अंतत: बुधवार की रात देवीलाल की मौत हो गई।

पिता ने चारो बेटों को नशे का आदती बताया

देवी लाल के पिता सोमई ने बताया कि उसके चारों पुत्र घर पर ही रहते थे। चारों नशे के आदती थे। देवीलाल की पत्नी गीता देवी ने गुरुवार की सुबह रामश्री व बसंत सहित एक महिला के विरुद्ध तहरीर दी है। मौके पर थनाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उप निरीक्षक सतीश मिश्रा, उनवल चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार सिंह सहित फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वह जल्द ही गिरफ्तार होंगे।

chat bot
आपका साथी