शहर की तरह चमकेंगे गोरखपुर के यह 32 गांव, नगर निगम ने तैयार की योजना

ग्राम पंचायत से अलग हो जाने के कारण गोरखपुर के 32 गांवों में सफाई तक ठप हाे गई थी। नगर निगम के अफसर भी इन इलाकों में कोई कार्य नहीं करा रहे थे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने इन इलाकों के लिए पहल की है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 01:30 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:46 PM (IST)
शहर की तरह चमकेंगे गोरखपुर के यह 32 गांव, नगर निगम ने तैयार की योजना
गोरखपुर के 32 गांवों का विकास शहर की तरह होगा। इसकी योजना तैयार कर ली गई है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। तकरीबन ढाई साल पहले शहरी बने गांवों में अब विकास की शुरुआत होगी। ग्राम पंचायत से अलग हो जाने के कारण इन गांवों में सफाई तक ठप हाे गई थी। नगर निगम के अफसर भी इन इलाकों में कोई कार्य नहीं करा रहे थे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने इन इलाकों के लिए पहल की है। कोरोना की दूसरी लहर से इन इलाकों को सुरक्षित रखने और विकास कार्य शुरू कराने के लिए बगल के वार्डों से सभी को संबद्ध कर दिया गया है। वार्ड और जोन का निर्धारण कर रोजाना विशेष सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग, नाला सफाई समेत अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं।

वर्ष 2019 से नगर निगम में शामिल हुए थे यह गांव, रुक गया था विकास कार्य

नगर आयुक्त ने इन सभी इलाकों में मोहल्ला निगरानी समितियों के गठन के लिए जोनल अफसरों को निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था होने पर अब इन इलाकों की दुश्वारियां भी दूर होंगी। काफी समय से नागरिक नगर निगम के अफसरों से विकास कार्यों की मांग कर रहे थे। इन इलाकों की आबादी एक लाख से ज्यादा है। वर्ष 2019 से सह गरंप नगर निगम में शामिल हुए थे।

दो-दो सफाईकर्मियों की तत्काल तैनाती

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सभी 32 गांवों में दो-दो सफाईकर्मियों की तत्काल ड्यूटी लगाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश रस्तोगी को निर्देश दिए हैं। इन सभी इलाकों में क्विक रिस्पांस टीम और जोन की टीम से रोजाना सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

ऐसे संबद्ध किए गए क्षेत्र

नए इलाके                  संबद्ध वार्ड जोन

सिक्टौर तप्पा हवेली        01             01

रानीडीहा                 03             01

खोराबार उर्फ सूबा बाजार    03             01

जंगल सिकरी उर्फ खोराबार   03            01

भरवलिया बुजुर्ग           60             01

कजाकपुर                65             01

बड़गो                   65             01

मनहट                  15             01

गायघाट बुजुर्ग            15             01

पथरा                   65             01

बाघरानी                 65             01            

गायघाट खुर्द             15             01

सेमरा देवी प्रसाद          65             01

गुलरिहा                 04             03

मुड़िला उर्फ मुंडेरा         04             03

मिर्जापुर तप्पा खुटहन      04             03

करमहा उर्फ कम्हरिया      04             03

जंगल तिकोनिया नंबर एक  13             03

जंगल बहादुर अली        08             04

नुरुद्दीन चक             08             04

चकरा दोयम             30             01

चकरा सेयम             30             01

रामपुर तप्पा हवेली        65             01

सेंदुली बेंदुली                 65             01

कठवतिया उर्फ कठउर      30             01

पिपरा तप्पा हवेली         30             01

झरवा                           60             01

हरसेवकपुर नंबर दो         02             03

लक्ष्मीपुर तप्पा कस्बा        04             03

उमरपुर तप्पा खुटहन        04             03

जंगल हकीम नंबर दो        13             03

संझाई तप्पा कस्बा          08             04

वार्ड नंबर 65 में सबसे ज्यादा सात इलाके

वार्ड नंबर 65 महुई सुघरपुर में सबसे ज्यादा सात गांवों को शामिल किया गया है। इनमें कजाकपुर, बड़गो, पथरा, बाघरानी, सेमरा देवी प्रसाद, रामपुर तप्पा हवेली, सेंदुली बेंदुली शामिल हैं। महुई सुघरपुर के पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह हैं। अब महुई सुघरपुर वार्ड का क्षेत्र नगर निगम में सबसे ज्यादा हो गया है। दूसरे नंबर पर वार्ड नंबर चार है। इसमें गुलरिहा, मुड़िला उर्फ मुंडेरा, मिर्जापुर तप्पा खुटहन, करमहां उर्फ कम्हरिया और उमरपुर तप्पा खुटहन शामिल हुए हैं। इसकी पार्षद माला हैं। तीसरे नंबर पर वार्ड नंबर 30 महेवा है। इसमें चकरा दोयम, चकरा सेयम, कठवतिया उर्फ कठउर और पिपरा तप्पा हवेली को शामिल किया गया है। इसके पार्षद रामभुआल कुशवाहा हैं। 11 वार्डों में सभी नए इलाकों को समाहित किया गया है। नगर निगम में 70 वार्ड हैं। इनमें 70 निर्वाचित और 10 मनोनीत पार्षद हैं।

यह हैं पार्षद

वार्ड नाम       मोबाइल नंबर

01 लालबहादुर  7311180201

02 प्रभाकर     7311180202

03 गौरी       7311180203

04 माला       7311180204

08 महेश       7311180208

10 रिंकी        7311180210

13 मो. अफरोज 7311180213

15 रामलवट      7311180215

30 रामभुआल कुशवाहा 7311180230

60 कंचनलता सिंह 7311180260

65 चंद्रप्रकाश सिंह 7311180265

जोनल अफसरों के नाम

जोन नाम पद नाम             मोबाइल नंबर

01 डीके सिन्हा अपर नगर आयुक्त 7311180301

03 प्रीतम वर्मा कर अधीक्षक 7311180303

04 संजय शुक्ल उप नगर आयुक्त 7311180304

नगर निगम में शामिल नए इलाकों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखना और सफाई व विकास कार्य कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। सभी अफसरों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने निर्धारित वार्डों की तरह ही संबद्ध क्षेत्रों में सभी कार्य कराएंगे। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाना है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। - अविनाश सिंह, नगर आयुक्त।

chat bot
आपका साथी