Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बारिश

गोरखपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। हवा उत्तर पूर्व दक्षिण पूर्व की तरफ चल सकती है। इसकी गति 5 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच रह सकती है। सितंबर का औसत अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:36 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 01:29 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बारिश
गोरखपुर में शन‍िवार को हल्‍की बार‍िश के आसार हैं। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। हवा उत्तर पूर्व दक्षिण पूर्व की तरफ चल सकती है। इसकी गति 5 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच रह सकती है। सितंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार को दिन का तापमान सितंबर माह के औसत तापमान के करीब रह सकता है।

सितंबर माह में औसत के सापेक्ष हो चुकी है 96 फीसद बारिश

शुक्रवार भोर करीब साढ़े तीन बजे से सुबह करीब सात बजे तक जमकर बारिश हुई। तीन घंटे में 18 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के चलते सुबह के न्यूनतम तापमान में पिछले चौबीस घंटे में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

शुक्रवार का दिन औसत की अपेक्षाकृत ठंडा रहा। सुबह का तापमान औसत से 1.2 डिग्री ठंडा रहा। सुबह का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह करीब नौ बजे धूप भी निकल गई थी, लेकिन बादल के चलते धूप बेअसर रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को 18 मिलीमीटर बारिश हुई है। सितंबर माह में अब तक 219.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सितंबर माह की औसत वर्षा(228.8 मिलीमीटर) से सिर्फ नौ मिलीमीटर कम है।

अन्‍य ज‍िलों में भी होगी बार‍िश

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह में एक बार और वायुमंडलीय परिस्थितियों के आसार हैं। इसके चलते जिले में हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में संभावना है कि सितंबर में औसत के करीब बारिश हो सकती है। उन्होंने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है।

chat bot
आपका साथी