कुशीनगर में थाई निवेश की बढ़ी संभावना

कुशीनगर के दौरे पर आई थाईलैंड की राजदूत ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आई यहां आई थीं उन्होंने भारत-थाई रिश्तों की चर्चा करते हुए कहा कि यहां काफी विकास हुआ है वह थाईलैंड की सरकार से पहल करेंगी कि यहां पर निवेश को बढ़ावा दिया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:00 AM (IST)
कुशीनगर में थाई निवेश की बढ़ी संभावना
कुशीनगर में थाई निवेश की बढ़ी संभावना

कुशीनगर : भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के विकास को लेकर संजीदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के साथ ही विदेशी मदद को लेकर भी अप्रत्यक्ष रूप से पहल की है। उनकी पहल पर यहां पहुंचीं थाईलैंड की राजदूत पट्टारट होंगटोंग ने कुशीनगर का विकास देखा तो यहां निवेश की विभिन्न संभावनाओं पर भी नजर डाली। वह इसके लिए थाई सरकार से पहल भी करेंगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि थाईलैंड यहां शीघ्र निवेश कर सकता है। यह निवेश पर्यटन से लेकर अन्य क्षेत्रों में हो सकता है।

राजदूत ने यहां कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी से बातचीत के दौरान खुद यह बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली थीं। सीएम ने उन्हें कुशीनगर भ्रमण का सुझाव दिया था। कहा था कि कुशीनगर काफी विकसित हो गया है। वहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं। थाई राजदूत ने भी माना कि यहां निवेश किया जा सकता है। वह इसके लिए थाई सरकार से वार्ता करेंगी। थाई राजदूत की इस पहल को कुशीनगर के पर्यटन विकास को लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पूर्व भी कुशीनगर आए थाई सरकार के अनेक उच्चाधिकारी भी कुशीनगर में निवेश की संभावना जता चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी की पहल और थाई राजदूत की रुचि अब इसको मूर्त रूप देती दिख रही है।

बुद्ध को नमन कर दिल्ली रवाना हुई थाई राजदूत

थाईलैंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग कुशीनगर का दो दिवसीय भ्रमण कर शनिवार को दिल्ली रवाना हो गईं। उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। उन्होंने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर कुशीनगर में विश्व शांति व कोरोना की समाप्ति के लिए विशेष पूजा कर तथागत की लेटी प्रतिमा पर श्रद्धा पूर्वक चीवर चढ़ाया। पूजा के बाद राजदूत म्यांमार बुद्ध विहार पहुंचीं। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर से शिष्टाचार मुलाकात कीं। इसके पूर्व उनके द्वारा थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री में कार्यरत स्टाफ को सहायता प्रदान की गई।

महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर कुशीनगर परिसर में थाई राजदूत का कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नपा के ईओ प्रेमशंकर गुप्त, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कुशीनगर के संरक्षण सहायक शादाब खान ने स्वागत किया। खान ने उन्हें पुरातत्व साहित्य उपलब्ध कराया। इस दौरान फ्रा निप्पोन, फ्रा कितीफोंग, अंबिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक गोंड, सूरज यादव, श्रवण तिवारी, बिट्टू सोनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी