Gorakhpur Weather Updates: गोरखपुर में फि‍र कोल्ड डे, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण बढ़ी गलन

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से गोरखपुर के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:08 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 01:27 PM (IST)
Gorakhpur Weather Updates:  गोरखपुर में फि‍र कोल्ड डे, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण बढ़ी गलन
पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण गोरखपुर में फ‍िर कोल्‍ड डे जैसी स्थिति‍ बन गई है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। 200 मीटर की दूरी भी लोगों को कठिनाई से नजर आई। गलन के चलते लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी एक दो दिन तक स्थिति ऐसी ही रहेगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा 4 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के गति से चल सकती है।  

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से शनिवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को पछुआ हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। आद्र्रता अधिकतम 96 व न्यूनतम 78 फीसद है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से पछुआ हवाओं के साथ लोगों ने गलन महसूस की। मौसम विभाग ने शनिवार को कोल्ड डे घोषित किया है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि जनवरी माह का यह पांचवा कोल्ड डे है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। 

क्या है कोल्ड 

जाड़े के मौसम में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर उसे कोल्ड डे घोषित किया जाता है। इसके अलावा तापमान औसत तापमान से साढ़े चार डिग्री कम होने पर भी संबंधित दिन को कोल्ड डे की श्रेणी में रखा जाता है। 

आने वाले दिनों का संभावित तापमान

दिन          न्यूनतम    अधिकतम 

18 जनवरी    10         20 

19 जनवरी    11         21 

20 जनवरी    10         22

21 जनवरी     9         22

22 जनवरी     9         21

chat bot
आपका साथी