वायुसेना की आवासीय कालोनी में घूम रहा था युवक, पकड़ लिया सुरक्षाकर्मियों ने

आकाश विहार कालोनी में संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। युवक नेपाल का रहने वाला है। प्रयागराज में मोमो की दुकान चलाता है। स्क्वाड्रन लीडर ने आरोपित के खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:23 PM (IST)
वायुसेना की आवासीय कालोनी में घूम रहा था युवक, पकड़ लिया सुरक्षाकर्मियों ने
प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने पर युवक को पकड़ा गया। प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : वायुसेना के आकाश विहार कालोनी में संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। युवक नेपाल का रहने वाला है। प्रयागराज में मोमो की दुकान चलाता है। स्क्वाड्रन लीडर ने आरोपित के खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 17 सितंबर की शाम 4.30 बजे आकाश विहार कालोनी में युवक पहुंच गया। पूछताछ में उसकी पहचान नेपाल के रहने वाले कृष्णा के रूप में हुई।

प्रयागराज में ठेले पर बेचता है मोमो

अधिकारियों को उसने बताया कि प्रयागराज के बसंती ठेला, पथरी में ठेला पर मोमो बेचता है। रास्ता भटकने की वजह से कालोनी में पहुंच गया। स्क्वाड्रन लीडर निशा ने आरोपित को शाहपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष शाहपुर दुर्गेश सिंह ने बताया कि स्क्वाड्रन लीडर की तहरीर पर कृष्णा के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने का केस दर्ज किया गया है। रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

दोस्त के साथ आया था गोरखपुर

कृष्णा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नेपाल के नवलपरासी जिले का रहने वाला है। अपने दोस्त सागर के साथ गोरखपुर आया था प्रयागराज में मोमो बेचने का काम करता है।

किशोरी के अपहरण के आरोपित की जमानत अर्जी खारिज

किशोरी के अपहरण के आरोप में अपर सत्र न्यायाधीश अभय प्रकाश नारायण ने बस्ती जिले के हरैया थाना के डूहरिया निवासी पवन कन्नौजिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एचएन यादव व संजीत शाही का कहना था की आरोपित का बड़ा भाई वादिनी के पति के साथ मुंबई में रहता था।

मुंबई से आते समय आरोपित भी वादिनी के पति के साथ आया था 

मुंबई से आते समय आरोपित भी वादिनी के पति के साथ आया था। उसी समय वादिनी की लड़की का उससे परिचय हुआ। चार अगस्त, 2021 की सुबह आठ बजे आरोपित वादिनी की नाबालिग लड़की को भगा ले गया।

chat bot
आपका साथी