बच्‍चा चुराकर तांत्रिक को देने जा रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ लिया

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर के टोला बिंदटोलिया में रात करीब दो बजे बरामदे में दो बच्चों के साथ सो रही महिला के छह वर्षीय बच्‍चे को एक महिला चुरा ले गई। महिला ने रात में देखा तो बच्चा गायब मिला।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 04:15 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 05:00 PM (IST)
बच्‍चा चुराकर तांत्रिक को देने जा रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ लिया
बच्‍चा मिलने पर महिला ने एसएसपी को धन्‍यवाद बोला। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर के टोला बिंदटोलिया में रात करीब दो बजे बरामदे में दो बच्चों के साथ सो रही महिला के छह वर्षीय बच्‍चे को एक महिला चुरा ले गई। महिला ने रात में देखा तो बच्चा गायब मिला। इसकी सूचना रात में ही पहले 112 व फिर चौरीचौरा पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने रास्‍ते में कई जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें महिला बच्चे को लेकर जाती दिखी। पुलिस ने सुबह करीब सात बजे ग्राम देवीपुर से महिला को बच्चे के साथ बरामद कर लिया। एसएसपी ने चौरीचौरा पुलिस को 21 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। एसएसपी ने बताया कि महिला तांत्रिक के पास बच्चे को बेचने के लिए लेकर जा रही थी। पुलिस घटना से संबंधित अन्य आरोपित को पकड़ने के प्रयास मे जुटी है।

शिवपुर बिंदटोलिया से चोरी हुआ था बच्‍चा

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर बिंद टोलिया में रात में रबीना पत्नी बृजेश निषाद अपने छह वर्षीय बेटे प्रतीक व तीन वर्षीयसिद्धार्थ के साथ बरामदे मे सोई हुई थीं। रबीना रात में करीब दो बजे उठी तो देखा कि बड़ा बेटा प्रतीक बिस्‍तर पर नहीं है। पहले उसने आसपास खोजा फिर परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। इस पर ससुर जंगली निषाद ने घटना की सूचना चौरीचौरा पीआरवी 112 व फिर चौरीचौरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौरी चौरा पुलिस ने बच्चे को खोजना शुरू किया। माईघिया पोखरी के पास एक दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में रात करीब ढाई बजे बच्‍चे को साथ ले जाते एक महिला दिखी। बंजारी देवी मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे तीन बजे को पैदल ले जाते दिखी। गुरुवार सुबह छह बजे भोपा बाजार चौराहे कै पास बच्चे को गोरखपुर ले जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। पुलिस को देखकर महिला छिप गई। इसके बाद टेंपो से सुबह सात बजे देवीपुर गांव में लेकर छिपी थी। पुलिस ने वहीं महिला को बच्चे के साथ बरामद कर लिया।

देवरिया की रहने वाली है आरोपित महिला

बता दें कि बच्चा चुराकर ले जाने की आरोपित महिला सविता पत्नी श्रीराम निवासी करजहा घाट थाना गौरीबाजार, जिला देवरिया की निवासी है। उसका शिवपुर में मायका है। वह सहजनवां में किराये के मकान में रहती हैं। जंगली निषाद जो चौरीचौरा कांड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्वजन हैं। उन्होंने कहा कि घर पर आरोपित महिला सविता करीब 20 दिन पहले पचास हजार रुपये उधार मांगने आई थी, उसे पैसा देने से मना कर दिया था। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि महिला रात में कई बार सोखा से बात कर रही थी। महिला बच्चा को चुराकर कर किसी तांत्रिक या सोखा हाथ बेचना चाहती थी। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है, उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस लगी है, ताकि घटना का सच्‍चाई सामने आए।

जिला के आला अधिकारियों ने संज्ञान

कई टीमों ने घेराबंदी कर महिला और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इस अवसर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरी दिलीप कुमार शुक्ला, एसएसआइ मनोज यादव, जयप्रकाश यादव, प्रणव ओझा, अजय यादव, महिला कांस्टेबल सोनी गुप्ता, वीना शुक्ला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी