घर अकेली थी महिला, गांव के व्‍यवक्ति ने अंदर घुसकर छेडखानी करने के साथ ही की दुराचार की कोशिश

थाना क्षेत्र के एक गांव के महिला को घर मे अकेला पाकर गांव का ही एक व्यक्ति छेड़छाड़मारपीटतथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट तथा दुष्कर्म का प्रयास करने का तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:30 AM (IST)
घर अकेली थी महिला, गांव के व्‍यवक्ति ने अंदर घुसकर छेडखानी करने के साथ ही की दुराचार की कोशिश
घुसकर महिला से छेडखानी करने के साथ ही की दुराचार की कोशिश। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के महिला को घर मे अकेला पाकर गांव का ही एक व्यक्ति छेड़छाड़,मारपीट,तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट तथा दुष्कर्म का प्रयास करने का तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति बाहर रहकर करता है मजदूरी

मिली जानकारी केअनुसार हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की एक महिला जो घर मे अकेली थी। पति बाहर मजदूरी करता है। जबकि सास रसोईया है। और विद्यालय पर मध्यान भोजन बनाने चली गयी थी। सुबह में महिला घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव का एक व्यक्ति जो हमेशा महिला के ऊपर छीटाकशी तथा दुष्कर्म करने का प्रयास करता है। घर मे अकेला पाकर घुस गया और छेड़छाड़ करने के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करते हुए कपड़े फाड़ दिये।

विरोध करने पर पीटने के बाद मंगल सूत्र छीनकर हुआ फरार

विरोध किया तो मारपीट और गले में पहने मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश किये लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा ने कहा कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

युवक पर दुष्‍कर्म के प्रयास का आरोप

गुलरिहां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से शादी शुदा युवक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 13 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे घर के पास मोबाइल से बात कर रही थी। इसी बीच गांव का ही युवक पहुंचा और उसे पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। युवती शोर मचाने लगी तो उसकी मां दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गई। उसकी माँ को देखते ही युवक वहां से फरार हो गया।

पहले भी दुष्‍कर्म की कोशिश कर चुका है आरोपित

पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी मां के साथ इसकी शिकायत लेकर युवक के घर पहुंची तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने की धमकी भी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक इससे पहले भी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर चुका है। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़िता द्वारा तहरीर दी गयी है। मामले की जांच करा कर सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी