गोरखपुर के सभी अस्पतालों में वेंटीलेटर फुल, गंभीर मरीजों को नहीं मिल रही जगह Gorakhpur News

कोरोना अस्पतालों में सामान्य मरीजों के लिए बेड उपलब्ध हैं लेकिन जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत है ऐसे मरीजों के सामने इलाज का संकट उत्पन्न हो गया है। स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। बाबा राघव दास मेडिकल कालेज से रोज चार-पांच गंभीर मरीज लौटाए जा रहे हैं।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:05 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:02 PM (IST)
गोरखपुर के सभी अस्पतालों में वेंटीलेटर फुल, गंभीर मरीजों को नहीं मिल रही जगह Gorakhpur News
मरीजों को लगने वाले वेल्‍टीनेटर का फाइल फोटो, जेएनएन।

 गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना के अत्यधिक संक्रमण से जूझ रहे गंभीर मरीजों के सामने इलाज का संकट खड़ा हो गया है। सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में वेंटीलेटर वाले बेड फुल हो चुके हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे ज्यादातर मरीजों के पास केवल फोन जा रहे हैं। न तो स्वास्थ्य टीम पहुंच पा रही है और न ही दवाएं। ऐसे में मरीज भगवान भरोसे हैं।

कोरोना अस्पतालों में सामान्य मरीजों के लिए बेड उपलब्ध हैं लेकिन जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत है, ऐसे मरीजों के सामने इलाज का संकट उत्पन्न हो गया है। स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। बाबा राघव दास मेडिकल कालेज से रोज चार-पांच गंभीर मरीज लौटाए जा रहे हैं। 150 बेड पर वेंटीलेटर हैं, सभी फुल हैं। पैनेशिया में न तो सामान्य बेड खाली हैं और न ही वेंटीलेटर वाले। 90 बेड के वार्ड में 22 पर वेंटिलेटर की सुविधा है। बांबे हास्पिटल में 10 बेड पर वेंटिलेटर हैं, सभी फुल हो चुके हैं। फातिमा में भी सभी बेड फुल हैं। बता दें कि गोरखपुर में कोरोना के मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल मरीजों की संख्‍या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। एक एक दिन में तीन से चार सौ मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है। सबसे ज्‍यादा संकट कोरोना के उन मरीजों की हो रही है जो वृद्ध हैं अथवा अन्‍य रोग से भी ग्रसित हैं।

अस्पताल                    बेड       खाली

उदय                          05        05

टीबी                           60       55

आरके इमरजेंसी              08       08

लेवल टू अस्‍पताल

अस्पताल                     बेड           खाली

बीआरडी                     150          114

टीबी                            30             10

फातिमा                       54             00

उदय                           14             07

बांबे                             19             19

आरके इमरजेंसी             04             02

दुर्गावती                      20             19

पैनेशिया                      48             00

गर्ग                             40            16

लेवल थ्री अस्‍पतालों की स्थिति

अस्पताल                     बेड       खाली

बीआरडी                     150        00

पैनेशिया                       22         00

बांबे हास्पिटल              10         10

जरूरत पड़ने पर मंगाए जाएंग वेल्टिनेटर

सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय का कहना है कि इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। इसे और बढ़ाया जा रहा है। टीबी अस्पताल सहित अनेक निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर बढ़ाए जा रहे हैं। जरूरत पडऩे पर और वेंटिलेटर मंगाए जाएंगे। किसी को इलाज की दिक्कत नहीं होने पाएगी। शीघ्र ही कुछ और निजी अस्पतालों को इलाज की अनुमति दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी