Gorakhpur Weather News: तीन से चार दिन में दो से तीन डिग्री तापमान में आएगी गिरावट

अगले एक दो दिनों में ठंड में और वृद्धि हो सकती है। तीन चार दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:37 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:37 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: तीन से चार दिन में दो से तीन डिग्री तापमान में आएगी गिरावट
गोरखपुर के तापमान में लगातार ग‍िरावट आ रही है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में अगले तीन से चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पछुआ हवाओं ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। लोग हाफ व फुल जैकेट में देखे जा रहे हैं।

छाया रहेगा हल्‍का कोहरा

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले एक दो दिनों में ठंड में और वृद्धि हो सकती है। तीन चार दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बुधवार सुबह पूर्व व उत्तर-पूर्व की तरफ से हवा चल सकती है। दोपहर में पछुआ हवा चल सकती है। हवा की गति चार से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 से 13.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

सबसे ठंडा द‍िन रहा शुक्रवार

बता दें पिछले कुछ दिनों से जिले में ठंड बढ़ी है। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। अधिकतम आर्द्रता 86 प्रतिशत व न्यूनतम 57 प्रतिशत रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि नवंबर माह अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा।

द‍िसंबर के पहले सप्‍ताह में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिसंबर प्रथम सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। बता दें आमतौर पर दिसंबर द्वितीय सप्ताह ठंड कड़ाके की पड़ती है। नवंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है।

chat bot
आपका साथी