Gorakhpur Weather News: तापमान में गिरावट जारी, औसत ठंडा रहेगा दिन

Gorakhpur Weather News बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार का मौसम खुसक रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 10:40 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 10:40 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: तापमान में गिरावट जारी, औसत ठंडा रहेगा दिन
गोरखपुर में इस बार ठंड की शुरुआत पहले ही हो जाएगी। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सुबह व शाम ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस के करीब चला गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में यही स्थिति देखने को मिलेगी। तापमान में लगातार गिरावट आएगी। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार का मौसम खुसक रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा।

27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा अधिकतम तापमान

दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा व दोपहर बाद पछुआ हवा चल सकती है। बता दें मंगलवार सुबह का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

नवंबर औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा

मौसम विशेषज्ञ का मानना है इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी। औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी।

इस वर्ष पहले हो जाएगी ठंड की शुरुआत

ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। नवंबर अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक ठंडा रहेगा। दिसंबर पहले ही सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।

chat bot
आपका साथी