पिता को पकड़ते ही बालिका को थाने लेकर पहुंचा किशोर, फिर जानें क्‍या हुआ Gorakhpur News

वहां पुलिस किशोर की उम्र देखकर हैरान रह गई। वह भी मात्र 13 वर्ष का है। प्रभारी निरीक्षक खोराबार राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों नादान है। उनके घरवालों को समझा बुझाकर उन्हें वापस भेज दिया गया है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 06:30 PM (IST)
पिता को पकड़ते ही बालिका को थाने लेकर पहुंचा किशोर, फिर जानें क्‍या हुआ Gorakhpur News
कम उम्र के प्रेमी प्रेमिका का फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। बालिका को बहला-फुसला कर ले जाने के एक मामले में खोराबार पुलिस ने किशोर के पिता को पकड़ लिया। इसकी सूचना किशोर को हुई तो वह किशोरी लेकर थाने पहुुंच गया। पुलिस ने दोनों के अभिभावकों को समझा बुझाकर थाने से वापस भेजा।

11 वर्षीय लड़की को लेकर 13 वर्षीय लड़का हो गया था लापता

बालिका के पिता ने थाने में शिकायत की कि एक किशोर उनकी 11 वर्षीया पुत्री को बहला-फुसला कर लेते गया है। पुलिस ने किशोर के पिता को थाने बुला लिया। इसकी जानकारी किशोर को हुई तो वह किशोरी को लेकर थाने पहुंच गया। वहां पुलिस किशोर की उम्र देखकर हैरान रह गई। वह भी मात्र 13 वर्ष का है। प्रभारी निरीक्षक खोराबार राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों नादान है। उनके घरवालों को समझा बुझाकर उन्हें वापस भेज दिया गया है।

पुलिस ने हिदायत के साथ प्रेमी जोड़े को स्वजन को सौंपा

पीपीगंज पुलिस ने प्रेमी जोड़े को स्वजन को सौंपा। दोनों रविवार रात गोरखपुर से आकर पीपीगंज के तिघरा के एक खाली मकान में छिप गए थे। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात में दोनों को हिरासत में ले लिया। सुबह सूचना पर उनके स्वजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के अभिभावकों को समझाते हुए उनके स्वजन को सौंप दिया है।

पत्नी के प्रेमी को किया पुलिस के हवाले

बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला मजदूर गुलरिहा के करमहा में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता है। रात में बशारतपुर का रहने वाला युवक उसकी पत्नी से मिलने घर पहुंच गया। जिसे पकड़कर उसने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को युवक ने बताया कि बशारतपुर के रहने वाले आरोपित की उसकी पत्नी से जान पहचान है। रात में 12 बजे वह काम करके घर पहुंचा तो आरोपित उसके घर में मौजूद था। इससे पहले वह बशारतपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था लेकिन आरोपित की हरकत से परेशान होकर गुलरिहा क्षेत्र में चला आया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि तहरीर न मिलने की वजह से आरोपित को छोड़ दिया गया।

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित जेल गया

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित युवक को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपित को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। पीपीगंज थानक्षेत्र का रहने वाला परिवार गुलरिहा क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। 27 जून को मां-बाप अपनी 13 वर्षीय बेटी व छोटे बेटे को घर पर छोड़कर पिपराइच में रहने वाले रिश्तेदार के घर गए थे। रात में मकान मालिक के बेटा और भांजे ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

chat bot
आपका साथी