गांव की गलियां सीसी, मुख्य मार्ग चकरोड

खेसरहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत भथौरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग करीब पांच साल से लावारिस पड़ा है। गांव की गलियां सीसी एवं इंटरलाकिग से भले ही चकाचक हो गईं हो परंतु कीचड़ से सने इस मुख्य मार्ग पर ग्राम प्रधान की निगाह नहीं पहुंच सकी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:15 PM (IST)
गांव की गलियां सीसी, मुख्य मार्ग चकरोड
गांव की गलियां सीसी, मुख्य मार्ग चकरोड

सिद्धार्थनगर : खेसरहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत भथौरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग करीब पांच साल से लावारिस पड़ा है। गांव की गलियां सीसी एवं इंटरलाकिग से भले ही चकाचक हो गईं हो परंतु कीचड़ से सने इस मुख्य मार्ग पर ग्राम प्रधान की निगाह नहीं पहुंच सकी।

राजस्व ग्राम कुनौना के टोला भथौरा की आबादी करीब एक हजार है। कुनौना गांव तक लोग पिच मार्ग से आसानी से पहुंच जाते हैं पर भथौरा गांव के लोगों को सात सौ मीटर का सिर्फ चकरोड़ ही नसीब है। गांव के सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि प्रधान से इस मार्ग को सही कराने के लिए जब कहा गया, तो उन्होंने कहा कि दूरी अधिक होने के कारण इसे ग्राम पंचायत निधि से नही बनवाया जा सकता। संजय ने बताया कि यह गांव की सबसे बडी़ समस्या है। यदि यह सही हो जाता तो ग्रामीणों को कीचड़ में चलने से निजात मिल जता। कमलेश का कहना है कि जब बरसात का मौसम आता है, तो इस पर जल जमाव भी हो जाता है। जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। कमलेश ने बताया कि जल जमाव न हो इसके लिए नव निर्वाचित प्रधान ने साइफन का निर्माण तो करा दिया पर पिच मार्ग कब नसीब होगा पता नहीं।

ग्राम प्रधान धर्मराज चौधरी ने कहा कि मौसम सही होते ही मार्ग निर्माण मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही गांव में जहां नाली अथवा मार्ग खराब है। सब सही करा दिया जायेगा। कोविड प्रोटोकाल का रहे ख्याल, शांति पूर्वक मनाएं त्योहार

सिद्धार्थनगर : सोमवार को मिश्रौलिया थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें शांति पूर्वक त्योहार मनाने तथा कोरोना प्रोटोकाल का ख्याल रखने पर जोर दिया गया। नागरिकों से समस्याएं पूछने के साथ उनसे सुझाव भी मांगे गए। कहा कि कहीं भी समस्या आती है तो उसे तुरंत निस्तारित कराया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि मोहर्रम पर्व निकट है, सभी लोग सतर्कता बरतें। शासन की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसी के अनुसार त्योहार को मनाएं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रोटोकाल का उल्लंघन हो। यहीं नहीं सभी लोग सौहार्द पूर्वक पर्व मनाएं, ध्यान रहे कि कहीं भी शांति व्यवस्था बिगड़ने न पाए। कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन को दें जिससे समय रहते उसका समाधान कराया जा सके। किसी नई जगह पर ताजिए नहीं रखे जाएंगे। श्रावण मास का महीना चल रहा है, इसको लेकर भी लोग सतर्कता बरतें। घरों से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। त्योहार के ²ष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, फिर भी शांति में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। प्रधानों से आह्वान किया गया कि त्योहार के मद्देनजर गांव में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं। मीरा देवी, लक्ष्मण यादव, राम सहाय, पप्पू चौरसिया, अजहरुद्दीन, राम सूरत यादव, चंद्र शेखर प्रसाद आदि बैठक में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी