समाज को नई दिशा देने में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : सूर्य प्रताप शाही

कृषि मंत्री ने कहा कि समाज को प्रभावित करने की क्षमता प्रबुद्ध वर्ग के लोगों में होती है। जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 01:59 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:59 AM (IST)
समाज को नई दिशा देने में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : सूर्य प्रताप शाही
समाज को नई दिशा देने में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : सूर्य प्रताप शाही

महराजगंज: प्रबुद्ध वर्ग समाज को नई दिशा देता है। इसलिए भाजपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करा रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से केंद्र की साढ़े सात और प्रदेश की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कृषि मंत्री ने कहा कि समाज को प्रभावित करने की क्षमता प्रबुद्ध वर्ग के लोगों में होती है। जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है, तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ही देन है कि देश में अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व कार्य व निर्णय लिए जा सके हैं। जिसको आने वाली पीढि़यां सदैव याद रखेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वोच्च शिखर पर है। उसमें कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी प्रबुद्धजनों का भी अहम योगदान है।

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा है। पिछली सरकारों से अगर तुलना किया जाए तो पहले बिजली, शिक्षा, व्यापार, मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था जो अब मजबूत हो चुका है।

सदर विधान सभा प्रभारी निरंकार त्रिपाठी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग मार्गदर्शक बन समाज को दिशा देने का काम करते हैं। आज देश विकास की ओर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने अध्यक्षीय संबोधन में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन में आये प्रबुद्ध जनों का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा संयोजक ओम प्रकाश पटेल ने किया। बार एसोसिएशन सिविल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, डा. शांति शरण मिश्रा, डा. राहुल सिंह, डा. प्रशांत पांडेय, डा. शैलेंद्र उपाध्ययय, राम प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, सच्चिदानंद घन त्रिपाठी, सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी, सुशील श्रीवस्तव, अजीत सिंह, संजय यादव, फडीन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अमरनाथ पटेल, प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, सुनील पटेल, कुर्सेद अंसारी, कन्हैया प्रसाद , धनंजय पटेल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र लोहिया, गोपाल पटेल, मुराली निगम, वीरेंद्र गुप्ता, डा. आशीष मिश्र, नागेन्द्र शुक्ल, चतुर्भुजा सिंह, राघवेंद्र मिश्र, दिलीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी