UP Budget 2021: गोरखपुर पुलिसकर्मियों के आवास अब शहीद रोशन सिंह के नाम, पुलिसकर्मी उत्‍साहित

UP Budget 2021 अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार का बजट सराहनीय है। पुलिस आवासों का नाम बदलने की बात कही गई है। बजट में गैंगस्टर एक्ट को लेकर माफियाओं की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की भी सराहना हुई है।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 07:42 PM (IST)
UP Budget 2021: गोरखपुर पुलिसकर्मियों के आवास अब शहीद रोशन सिंह के नाम, पुलिसकर्मी उत्‍साहित
गोरखपुर पुलिस लाइन स्थित पुलिस आवास का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर सहित जोन के 11 जिलों के पुलिसकर्मी जल्द ही गर्व का आभास करने वाले हैं। पुलिस लाइन स्थित उनके आवासों का नाम बदलने जा रहा है। उनके आवासों का नाम अब शहीद क्रांतिकारी रोशन सिंह के नाम पर होने जा रहा है। ठाकुर रोशन सिंह काकोरी कांड के नायकों में से एक हैं। आवासों का नाम बदलकर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित तो की ही जाएगी। साथ ही इन आवासों में रहने वाले पुलिस कर्मियों को गर्व का आभास भी होगा।

क्‍या कहते हैं पुलिसकर्मी

गोरखपुर सहित जोन के 11 जिलों में करीब 25 सौ पुलिसकर्मियों के स्वजन पुलिस लाइन स्थित आवास में रहते हैं। इन आवासों का नाम अब बदलेगा। सोमवार को इसकी घोषणा राज्य बजट में हुई है। गोरखपुर पुलिस लाइन में करीब साढ़े चार सौ पुलिसकर्मियों का परिवार रहता है। टाइप टू में रहने वाले हेड कांस्टेबल विनय सिंह बेहद उत्साहित हैं। कहते हैं कि अब तो शान से कहूंगा कि वह शहीद ठाकुर रोशन सिंह आवास में रहता हूं। वह कहते हैं कि शहीद ठाकुर रोशन सिंह की पुण्यस्मृति में उठाया गया यह एक बेहतर कदम होगा। उनके साथ के रहने वाले हरिकिशोर तिवारी कहते हैं कि यह शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

392 माफियाओं की 1.5 अरब से अधिक संपत्ति हो चुकी है जब्त

सोमवार को जारी प्रदेश सरकार के बजट में यह भी बताया गया है कि प्रदेश में आपराधिक कृत्य से अर्जित 1000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध संपत्ति जब्त व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इसमें गोरखपुर जोन की पुलिस ने भी 392 गैंगेस्टरों पर शिकंजा कसा है। 385 की गैंग चार्ट खोली है। 145 गैंगेस्टर पर कार्रवाई करते हुए उनकी 1.5 अरब रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार का बजट सराहनीय है। पुलिस आवासों का नाम बदलने की बात कही गई है। बजट में गैंगस्टर एक्ट को लेकर माफियाओं की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की भी सराहना हुई है। पुलिस गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी। महिला हेल्प को पहले से अधिक सक्रिय किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी