ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले युवक की हत्या, खेत में दफना दिया गया था शव

गुलरिहा के रघुनाथपुर मिरचाईन टोला में रविवार को ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या कर दफनाया गया शव मिलने से सनसनी फैल गई।झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला मजदूर 10 दिन से लापता था। चचेरे भाई ने तीन मजदूरों पर केस दर्ज कराया है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 06:59 PM (IST)
ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले युवक की हत्या, खेत में दफना दिया गया था शव
शव निकालने के ि‍लिए खेत में खोदाई करते मजदूर। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गुलरिहा के रघुनाथपुर, मिरचाईन टोला में रविवार को ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या कर दफनाया गया शव मिलने से सनसनी फैल गई।झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला मजदूर 10 दिन से लापता था। चचेरे भाई ने बगल के ईंट भट्टे पर काम करने वाले तीन मजदूरों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कराया है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपितों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुत्‍तों के लडने और मिट्टी खोदने की वजह से खुला राज

सरहरी गांव के पूर्व प्रधान ओमशरण यादव का मिरचाईन में वीर मार्का ईंट भट्टे है।रविवार को भट्ठे के पूरब तरफ स्थित गांव के सुदामा के खेत में कुत्ते आपस में लड़ने के साथ ही मिट्टी खोद रहे थे।खेत​ में काम कर रहे लोगों ने करीब जाकर देखा तो खोदी गई मिट्टी में सिर नजर आया। जिसके बाद लोग शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे। जानकारी होने पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने मिट्टी खोदकर एक युवक का शव बाहर निकाला। जिसकी पहचान झारखंड के गुमला जिला स्थित, घाघरा गो​रियाडीह निवासी मनोहर उरांव के रूप में हुई।चचेरे भाई सोमनाथ ने बताया कि दीपावली की रात में बगल के ईंट भट्ट पर काम करने वाले राजेश, कार्तिक और एक अन्य युवक से विवाद हुआ था।तबसे वह गायब था।सोमनाथ ने आरोपितों पर केस दर्ज कराया है।

27 अक्टूबर को काम करने आया था युवक

चचेरे भाई सोमनाथ और मौसेरे भाई ओमप्रकाश के साथ मनोहर 27 अक्टूबर को पूर्व प्रधान के ईंट भट्ठे पर काम करने आया था।तीनों करीब दो साल से यहां काम करते थे। बरसात में भट्ठा बंद होने पर गांव चले गए थे। चार नवंबर की शाम से मनोहर के लापता होने के बाद दोनों खोजबीन कर रहे थे। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को नहीं दी।

पूर्व प्रधान से पुलिस ने ली मामले की जानकारी

गुलरिहा पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक पूर्व प्रधान ओमशरण यादव से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।पुलिस की छानबीन में पता चला कि मनोहर उरांव की एक लड़की से भी बातचीत होती थी। मोबाइल नंबर लेकर पुलिस काल डिटेल के जरिए इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

दावत के बहाने बुलाकर की हत्या

वीर मार्का ईंट भट्टे से 100 मीटर दूर तालाब है।पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपितों ने दीपावली की रात में मनोहर को जुआ खेलने व शराब पीने के लिए बुलाया।जहां गला कसकर हत्या करने के बाद शव को खेत में दफना दिया।जिसकी भनक किसी को नहीं लगी।

chat bot
आपका साथी