बोले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री, सूबे में शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर हुए काफी काम

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर देश व प्रदेश की सूरत बदल दी है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश में जमकर कार्य हुए हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 03:30 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 03:30 PM (IST)
बोले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री, सूबे में शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर हुए काफी काम
भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर देश व प्रदेश की सूरत बदल दी है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश में जमकर कार्य हुए हैं। इसके बल पर ही हमने कोरोना पर विजय पाई है। प्रदेश में बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री भाजपा की महानगर इकाई की ओर से गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के खोराबार ब्लाक में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष के संघर्ष बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने से वह प्रदेश अब आतंकवाद और अलगाववाद की समस्या से मुक्त हो गया है।

भारत के रुख से चीन भी डरा

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि भारत के रुख से चीन भी डरा हुआ है। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हर पात्र व्यक्ति लाभान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ प्रदेश का चहुंमुखी विकास

गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है और आगे भी जारी है। विधायक ने विभिन्न परियोजनाओं और उससे जनता को मिलने वाले लाभ की भी विस्तार से चर्चा की। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का एक बार फिर भरपूर समर्थन मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शाही ने की।

स्वागत समरेंद्र सिंह व संचालन किया बृजेश मणि मिश्र ने

स्वागत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के संयोजक समरेंद्र कुमार सिंह और संचालन भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रकाश मिश्र, ई. अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, गिरीश राज त्रिपाठी, पंकज पांडेय, हौसला सिंह, छोटे लाल पासवान, शिव प्रसाद जायसवाल, दिनेश जायसवाल, निकेत नारायण पांडेय, डा. विनय मिश्र, डा. अशोक कुमार शाही आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी