Gorakhpur Weather News: धूप व नमी की जुगलबंदी बढ़ाएगी गर्मी, पारा भी चढ़ेगा

गोरखपुर में गुरुवार को दिन में आसमान साफ रह सकता है। चटख धूप उमस को बढ़ा सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 11:23 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 11:23 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: धूप व नमी की जुगलबंदी बढ़ाएगी गर्मी, पारा भी चढ़ेगा
गोरखपुर में गुरुवार को कड़ी धूप हुई। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन में आसमान साफ रह सकता है। चटख धूप उमस को बढ़ा सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।

ऐसा रहा कल का तापमान

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे तो कहीं धूप देखने को मिली। दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को बुधवार को अधिक गर्मी महसूस हुई। बता दें अक्टूबर माह में अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्टूबर माह की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है। अक्टूबर माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। अभी मानसून की विदाई में दो से चार दिन शेष हैं। इस मानसून में सीजन में औसत की तुलना में अधिक बारिश देखने को मिली है। गुरुवार सुबह धूप व बादलों का मिला जुला असर देखने को मिल सकता है।

टख धूप के चलते बढेगी उमस

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि चटख धूप के चलते दिन में उमस अधिक रहेगी। बता दें अक्टूबर माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। इस माह अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्टूबर की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है। बता दें अक्टूबर में एक दिन में 193 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इससे पिछले 127 वर्षों का रिकार्ड टूटा था। अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। आगामी सात अक्टूबर से आसमान पूरी तरह साफ रह सकता है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

chat bot
आपका साथी