टीकाकरण में महिलाओं का नहीं बढ़ रहा ग्राफ, फ‍िर आगे रहे पुरुष

गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोविड टीकाकरण में महिलाएं पुरुषों से पीछे छूट रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं के लिए हर जिले में अलग बूथ बनाए लेकिन उनके टीकाकरण का ग्राफ बढ़ नहीं पा रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जागरूक व प्रेरित भी कर रही हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:30 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:30 PM (IST)
टीकाकरण में महिलाओं का नहीं बढ़ रहा ग्राफ, फ‍िर आगे रहे पुरुष
टीकाकरण में नहीं बढ़ रहा महिलाओं का ग्राफ। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, गजाधर द्विवेदी : सरकार व समाज की प्राथमिकता में महिलाएं हैं। पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर महिलाओं को चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बावजूद इसके गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोविड टीकाकरण में महिलाएं, पुरुषों से पीछे छूट रही हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं के लिए अलग बूथ की व्यवस्था की है, फिर भी ग्राफ बढ़ नहीं पा रहा है।

पुरुषों से महिलाओं की संख्‍या 529572 कम

गोरखपुर मंडल में अभी तक 1935501 पुरुषों तथा 1405929 महिलाओं ने टीका लगवाया है। महिलाओं की संख्या पुरुषों से 529572 कम है। बस्ती मंडल में अभी तक 1004391 पुरुषों व 793738 महिलाओं को वैक्सीन लगी है। महिलाओं की संख्या प़ुरुषों से 210653 कम है। 16 जनवरी को जब टीकाकरण की शुरुआत हुई थी तो स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण के समय ज्यादातर दिनों में महिलाएं, पुरुषों से आगे रहीं। आम आदमी के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद इनकी संख्या कम होती गई। इसे लेकर शासन ने महिलाओं के लिए अलग बूथ बनाने का निर्देश दिया था। हर जिले में अलग बूथ बनाए भी गए लेकिन उनके टीकाकरण का ग्राफ बढ़ नहीं पा रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जागरूक व प्रेरित भी कर रही हैं।

टीकाकरण के आंकड़े

जिला                        पुरुष              महिलाएं

गोरखपुर                  771344         604099

देवरिया                   403035         284349

कुशीनगर                437947         289829

महराजगंज              323181          227652

बस्ती                     394654           312775

संत कबीर नगर       182634          142507

सिद्धार्थ नगर             427103        338456

नोट- आंकड़े बुधवार की शाम छह बजे तक के हैं।

महिलाओं के लिए बनाए गए हैं अलग बूथ

सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने कहा कि महिलाओं के टीकाकरण का ग्राफ कम होने को लेकर इनके लिए अलग बूथ बनाए गए हैं। गांव-गांव स्वास्थ्य कर्मी जाकर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि हर महिला-पुरुष को टीका लगा दिया जाए। कोरोना से सुरक्षित रहने का यह सबसे अच्छा उपाय है।

chat bot
आपका साथी