'मेरे पहुंचने से पहले महराज जी ने करा दिया पिता जी का इलाज Gorakhpur News

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह जब यह बता रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू भर आए। बोले महराज जी कि विशेष कृपा है 90 वर्षीय पिता जी जल्द ठीक होकर पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:30 AM (IST)
'मेरे पहुंचने से पहले महराज जी ने करा दिया पिता जी का इलाज Gorakhpur News
मुख्‍यमंत्री के साथ पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह।

गोरखपुर, जेएनएन। दीपावली के दिन पिता जी (प्रो. यूपी सिंह) गोरखनाथ मंदिर में महराज जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के साथ बैठक में थे। मैं लखनऊ गया था। बैठक में पिता जी के पेट में दर्द हुआ तो महराज जी ने तत्काल गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में भर्ती कराया। मैं लखनऊ से आता तब तक महराज जी ने पिता जी के हार्निया का आपरेशन करा दिया। तब से वह लगातार पिता जी का हाल ले रहे हैं। महराज जी के आशीर्वाद से तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह जब यह बता रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू भर आए। बोले, 'महराज जी कि विशेष कृपा है, 90 वर्षीय पिता जी जल्द ठीक होकर पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

15 नवंबर को हुआ था आपरेशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां गोरखनाथ के पूर्वी राजेंद्र नगर स्थित प्रो. यूपी सिंह के आवास पर पहुंचे। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का 15 नवंबर को हार्निया का आपरेशन हुआ था। वह अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सात मिनट परिवार के बीच रहे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मिनट तक प्रो. यूपी सिंह के परिवार के बीच रहे। उन्होंने प्रो. यूपी सिंह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिवार के सदस्यों से भी बात की।

हेलीकाप्टर की आवाज सुन बाहर आ गए प्रो. वीके सिंह

दोपहर 2.20 बजे जैसे ही हवा में हेलीकाप्टर की आवाज सुनाई दी, प्रो. वीके सिंह घर से बाहर निकल गए। वह 2.29 बजे मुख्यमंत्री के आने तक घर के बाहर ही खड़े रहे।

chat bot
आपका साथी