गोरखपुर चिडियाघर में जंगल के राजा की बढ़ेगी खुराक, भूखा रहेगा अजगर

ठंड बढ़ने के साथ जंगल के राजा शेर की खुराक बढ़ जाएगी वहीं अजगर तीन-तीन सप्ताह तक भूखा ही रहेगा। ठंड बढ़ने के साथ चिड़ियाघर प्रशासन वन्यजीवों के भोजन को लेकर तैयारी कर रहा है। शेर पटौदी के बाड़े में रोजाना 12 से 14 किलो मांस रखा जाएगा।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:23 PM (IST)
गोरखपुर चिडियाघर में जंगल के राजा की बढ़ेगी खुराक, भूखा रहेगा अजगर
गोरखपुर चिडियाघर में जंगल के राजा की बढ़ेगी खुराक, भूखा रहेगा अजगर। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। ठंड बढ़ने के साथ जंगल के राजा शेर की खुराक बढ़ जाएगी, वहीं अजगर तीन-तीन सप्ताह तक भूखा ही रहेगा। ठंड बढ़ने के साथ चिड़ियाघर प्रशासन वन्यजीवों के भोजन को लेकर तैयारी कर रहा है। 10 से 12 किलो मांस खाने वाले शेर पटौदी के बाड़े में रोजाना 12 से 14 किलो मांस रखा जाएगा, लेकिन सप्ताह में एक मुर्गा या एक खरगोश खाने वाले अजगर को तीन-तीन सप्ताह बाद एक-एक खरगोश खाने को दिया जाएगा।

ठंड में बढ जाती है वन्‍यजीवों की भूख

ठंड में वन्यजीवों की भूख सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाती है। चिड़ियाघर सभी वन्यजीवों का ठंड के हिसाब से डाइट चार्ट बना रहा है। ठंड थोड़ी और बढ़ने पर इसे लागू कर दिया जाएगा। इन वन्यजीवों में इकलौता अजगर ऐसा है, जो ठंड में भूखा रहता है। चिड़ियाघर के जानकारों का मानना है कि ठंड में अजगर बहुत सक्रिय नहीं रहता है। ऐसे में उसे अपना भोजन पचाने में समय लगता है, जबकि अन्य जानवरों के साथ ऐसा नहीं है।

कुछ जानवरों के भोजन में प्रोटीन की मात्रा रखी जाती है अधिक

कोई धूप का आनंद लेने के बाहर निकलता है तो कोई ऐसे ही विचरण करता है। इस लिए उन्हें रोजाना की अपेक्षा अधिक भोजन दिया जाता है। हिरन सहित कुछ जानवर ऐसे हैं, जिनकी खुराक तो बढ़ाई ही जाती है। उनके भोजन में प्रोटीन की मात्रा अधिक रखी जाती है। ताकि उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वह ठंड से अपना बचाव कर सकें।

जानिए किस जानवर को कितना दिया जाएगा भोजन

जानवर सामान्य दिनों का भोजन ठंड में भोजन

शेर 10 से 12 किलो मांस 12 से 14 किलो मांस

बाघ 10 से 12 किलो मांस 12 से 14 किलो मांस

तेंदुआ चार किलो मांस पांच किलो मांस

हिरन बरसीम, चरी चना, खली

अजगर को छोडकर बढाई जाती है सभी की खुराग

चिडियाघर के पशु चिकित्‍साधिकारी डा. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि ठंड में अजगर को छोड़कर अन्य वन्यजीवों की खुराक बढ़ जाती है। चिड़ियाघर प्रशासन सभी वन विभागों का डाइट चार्ज तैयार कर चुका है। ठंड बढ़ने के साथ इसे लागू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी