Gorakhpur weather news: औसत से काफी गर्म है दिसंबर का पहला सप्ताह

दिसंबर का पहला सप्ताह अपने औसत से काफी गर्म है। अधिकतम तापमान अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान औसत से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। आमतौर पर इस अच्छी खासी ठंड होती है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:35 PM (IST)
Gorakhpur weather news: औसत से काफी गर्म है दिसंबर का पहला सप्ताह
छह दिसंबर को गोरखपुर में सूर्योदय। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। दिसंबर का पहला सप्ताह अपने औसत से काफी गर्म है। अधिकतम तापमान अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। आमतौर पर इस अच्छी खासी ठंड होती है, लेकिन पिछले दो दिनों से आसमान में साफ होते ही लोगों को गर्मी का आभास हो रहा है।

27 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि छह दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। पांच दिसंबर सुबह से चटख धूप हुई। दिन बढ़ने के साथ धूप तेज होती गयी। स्थिति यह रही कि लोगों को कार्यालयों में पंखे चलाकर बैठना पड़ा। स्थिति यह रही कि दोपहर में तमाम लोगों को अपने गर्म कपड़े उतारने पड़े। पांच दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब। हालांकि मौसम के जानकारों का मानना है अगले तीन चार दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।

10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

पिछले दो दिनों पछुआ हवाएं अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं, लेकिन मौसम साफ होने के कारण धूप में लोगों से गर्म कपड़े बर्दास्त नहीं हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। पांच दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दिसंबर के औसत अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

औसत से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान

यह अपने औसत न्यूनतम तापमान से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर में कडाके की ठंड का अनुमान है। इस साल औसत से अधिक बारिश की वजह से इस साल ठंड काफी अधिक रहेगी।

दिसंबर का औसत तापमान

औसत अधिकतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम तापमान- 10.4 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 8.3 मिलीमीटर

chat bot
आपका साथी