Gorakhpur Weather News: चमकदार धूप में बेबस दिखे बादल, हल्की बारिश के आसार

Gorakhpur Weather News सितंबर के समाप्त होने से पूर्व एक बार फिर बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बन रही हैं। इसके चलते जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मासांत तक जिले में सितंबर की औसत वर्षा के करीब जिले में बारिश हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:47 AM (IST)
Gorakhpur Weather News:  चमकदार धूप में बेबस दिखे बादल, हल्की बारिश के आसार
गोरखपुर में बीते द‍िनों से रुक-रुककर बार‍िश हो रही है। - फोटो, संगम दुबे

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। रविवार को गोरखपुर के आसमान में छिटपुट हल्के बादल छाए हैं, लेकिन वह चमकदार धूप के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

6 से 15 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल सकती है हवा

इस मानसून सीजन में औसत से छह फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि सितंबर माह की औसत की तुलना में यह चार फीसद कम है। सितंबर माह में अब तक 220 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सितंबर की औसत वर्षा से आठ मिलीमीटर कम है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि सितंबर के समाप्त होने से पूर्व एक बार फिर बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बन रही हैं। इसके चलते जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मासांत तक जिले में सितंबर की औसत वर्षा के करीब जिले में बारिश हो सकती है।

आज 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है अधिकतम तापमान

सितंबर के अंतिम सप्ताह में बारिश व धूप का मिलाजुला असर लोगों को देखने को मिल रहा है। कभी धूप दिख रही है तो कभी बारिश होने लग रही है। शनिवार सुबह भी हल्की धूप के बीच बारिश हुई, जबकि रविवार को चमकदार धूप के आगे बादल बेबस नजर आए। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुबह का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में हवा उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व की तरफ चल सकती है। हवा की गति 6 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है।

सितंबर का मौसम एक नजर में

औसत वर्षा- 228.8 मिलीमीटर

औसत अधिकतम तापमान- 32.5 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम तापमान- 24.9 डिग्री सेल्सियस

सितंबर माह की अब तक की वास्तविक वर्षा- 220 मिलीमीटर। 

chat bot
आपका साथी