नेपाल में हुई बारिश का सिद्धार्थनगर में दिखने लगा है असर, फिर बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर

नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर सिद्धार्थनगर जिले की नदियों पर पडने लगा है। नदियों का जलस्‍तर तेजी से बढ रहा है। राप्‍ती नदी एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर पहुुंच गई है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:10 PM (IST)
नेपाल में हुई बारिश का सिद्धार्थनगर में दिखने लगा है असर, फिर बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर
नेपाल में बारिश की वजह से सिद्धार्थनगर में बढने लगा है नदियों का जलस्‍तर। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। नेपाल में बारिश का असर सिद्धार्थनगर जिले की नदी व पहाड़ी नालों पर दिखने लगा है। 17 सितंबर को प्रमुख नदी राप्ती, बूढ़ी राप्ती व कूड़ा का जलस्तर बढऩे लगा। बैराज पर बानगंगा खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। घोघी नदी स्थिर है। नदियों का जलस्‍तर बढने से ग्रामीण दहशतजदा हो गए हैं। एक बार फिर बाढ आने के खतरे को लेकर वे परेशान हैं। नदियो में जलस्‍तर कम होने के बाद धीरे-धीरे ग्रामीणों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी थी, लेकिन जलस्‍तर में एक बार फिर वृद्धि होने से लोगों ने खाने-पीने का सामान एकत्र करना शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों में दहशत

पहाड़ी नाला तेलार में नेपाल से पानी आया है। जमुआर नाला घट रहा है। जलस्तर बढऩे से एकबार फिर तटवर्ती गांव के ग्रामीण बाढ़ को लेकर सशंकित हो गए हैं। अभी नदी व पहाड़ी नाले खतरे के निशान से नीचे हैं। लेकिन नेपाल में बारिश नहीं रुकी तो पहाडों से होते हुए बरसाती पानी सिद्धार्थनगर जिले के नदियाें और नालों में पहुंचेगा। जिससे उनका जलस्‍तर बढना तय है। यही स्थिति रही तो जनपद के सभी नदी-नाले एक बार फिर खतरे के निशान के फपर पहुंच जाएंगे।

राप्‍ती नदी का बढा जलस्‍तर

राप्ती नदी का जलस्तर .16 सेमी बढ़ा है। जलस्तर 83.760 मीटर हो गया है। यह अभी खतरे के निशान से 1.140 मीटर नीचे है। बूढ़ी राप्ती का जलस्तर .31 सेमी बढ़ गया है। इसका जलस्तर 82.470 मीटर है। नदी अभी भी खतरे के निशान से 3.180 मीटर नीचे है। बैराज पर बानगंगा खतरे के निशान से .12 सेमी नीचे है। उसका बाजार रेलवे पुल के पास कूड़ा नदी .19 सेमी बढ़ी है। आलमनगर गेज पर इस नदी के जलस्तर में .30 सेमी बढ़ोत्तरी हुई है। घोघी नदी स्थिर है। पहाड़ी नाला तेलार का स्तर .20 सेमी बढ़ा है।

नदियों का जलस्तर (मीटर में)

नदी- जलस्तर- खतरे का निशान

बानगंगा- 93.300- 93.420

राप्ती- 83.760- 84.900

बूढ़ी राप्ती- 82.470- 85.650

कूड़ा (रेलवे पुल)- 80.310- 83.520

कूड़ा (आलमनगर)- 83.900- 87.200

घोघी- 83.000- 87.000

जमुआर- 81.750- 84.890

तेलार- 82.700- 87.500

यहां हुई इतनी बारिश (मिमी)

गेज- बारिश

बानगंगा- 15

नौगढ़- 6.4

बांसी- 36.8

ककरही- 27.8

chat bot
आपका साथी