चिड़ियाघर में हिरन ने जू कीपर पर किया हमला, घायल हिरन को बाड़े से अलग करने गया था

चिड़ियाघर में करीब साढ़े पांच बजे हिरन के हमले से एक जू कीपर घायल हो गया। जू कीपर को पीठ हाथ व कमर में हल्की चोटें आई हैं। चिड़ियाघर प्रशासन जू कीपर की स्थिति खतरे से बाहर बता रहा है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:10 PM (IST)
चिड़ियाघर में हिरन ने जू कीपर पर किया हमला, घायल हिरन को बाड़े से अलग करने गया था
चीतल हिरन के हमले से घायल जू कीपर दीपचंद। सौ. इंटरनेट मीडिया

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : चिड़ियाघर में करीब साढ़े पांच बजे हिरन के हमले से एक जू कीपर घायल हो गया। जू कीपर को पीठ, हाथ व कमर में हल्की चोटें आई हैं। चिड़ियाघर प्रशासन जू कीपर की स्थिति खतरे से बाहर बता रहा है। चिड़ियाघर स्थित चीतल हिरन के बाड़े में एक मादा चीतल पर नर चीतल ने हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गई थी। वह लंगड़ाकर चल रही थी।

अलग भोजन रखकर मादा हिरन को पकड़ने का प्रयास कर रहा था चिड़ियाघर प्रशासन

चिड़ियाघर प्रशासन मादा हिरन का अलग भोजन रखकर उसे पकड़ने का प्रयास कर रहा था ताकि उसका उपचार किया जा सके, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। ऐसे में छह जू कीपर को बाड़े में भेजा गया। दीपचंद घायल घायल हिरन को पकड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नर चीतल ने पीछे से दीपचंद पर हमला कर दिया। बाड़े में मौजूद अन्य जू-कीपरों की मदद से उन्हें बचाया गया। चिड़ियाघर के निदेशक डा. एच राजा मोहन ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दीपचंद की स्थिति में सुधार है। घायल हिरन का भी उपचार किया गया है।

मासूम के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

कैंपियरगंज थाना पुलिस ने मासूम के अपहरण के आरोपित संतकबीर नगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बनकसिया निवासी दिनेश यादव को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कैंपियरगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दिनेश ने दो दिन पहले एक युवती के लिए उसके पांच वर्षीय भाई का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो वह मासूम को गांव के बाहर छोड़ गया था।

अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित रामपुर गांव निवासी आकाश साहनी को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज था। रामपुर हनुमान मंदिर तिराहा के पास उसे गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी