Weather News: औसत से चार ड‍िग्री अध‍िक ठंडा रहेगा द‍िन, रात में भी औसत से कम रहेगा तापमान

Gorakhpur Weather Update गोरखपुर में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और रात 13.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। अर्थात दिन नवंबर माह के औसत अधिकतम तापमान से करीब चार डिग्री सेल्सियस ठंडा रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:41 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 03:16 PM (IST)
Weather News: औसत से चार ड‍िग्री अध‍िक ठंडा रहेगा द‍िन, रात में भी औसत से कम रहेगा तापमान
गोरखपुर में द‍िन का तापमान औसत से चार ड‍िग्री कम रहेगा। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। रात 13.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। अर्थात दिन नवंबर माह के औसत अधिकतम तापमान से करीब चार डिग्री सेल्सियस ठंडा रह सकता है और रात करीब एक डिग्री सेल्सियस। सोमवार सुबह हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा में चली।

तीन से चार दिनों में एक से दो डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा और सुबह का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 और न्यूनतम आर्द्रता 69 प्रतिशत रही। दक्षिण-पश्चिम हवा की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

संभलिए नहीं, तो बिगड़ रहे शहर के हालात

शहर के हालात निरंतर बिगड़ रहे हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 343 रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में इसमें 132 की गिरावट आयी है। ऐसा इस लिए नहीं कि लोग पर्यावरण के प्रति गंभीर हुए हैं, बल्कि रविवार को अवकाश होने के कारण वाहन कम चले।

वातावरण में नमी बढ़ते ही शहर के हालात फिर बिगड़ने लगे हैं। इसका परिणाम है कि शनिवार को नमी व धुएं की जुगलबंदी के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्युआइ) 343 रहा। नवंबर में दस दिन ऐसे रहे हैं, जब एक्युआइ तीन सौ के पार रहा है। नौ नवंबर को एक्युआइ चार सौ के करीब रहा। छह नवंबर को एक्युआइ 386 रहा। रविवार रात करीब 10 बजे एक्युआइ 211 रहा, लेकिन इसकी बड़ी वजह रही कि रविवार को अवकाश व बाजार बंद के कारण शहर में वाहनों की आवाजाही कम रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि लोगों को एक्युआई के प्रति गंभीर होना होगा। वायु प्रदूषण बढ़ाने में वाहनों के धुएं की बड़ी भूमिका है। सिर्फ एक दिन में यह फर्क समझा जा सकता है। ऐसे में लोग यदि गंभीर नहीं हुए तो स्थिति और खराब होगी।

chat bot
आपका साथी