Weather News: पूस की रात सा रहा दिन, अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सिर्फ 4.6 डिग्री का अंतर

ठंड को लेकर निराश हो चुके लोगों को मौसम ने फिर से रोमांचित कर दिया है। किसान उत्साहित नजर आ रहे हैं तो घरों में गर्म कपड़ों छोड़ चुके लोग एक बार फिर से अपनी पसंदीदा जैकेट व कैप में नजर आ रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 08:39 AM (IST)
Weather News: पूस की रात सा रहा दिन, अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सिर्फ 4.6 डिग्री का अंतर
गोरखपुर में दिन में भी रात जैसी ठंड पड़ रही है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। दिन का तापमान गिरकर वहां पहुंच गया है, जितना ठंड की रात का न्यूनतम तापमान रहता है। बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच मामूली अंतर रहा। दिन में गलन इतनी रही कि लगा जैसे पूस की रात है।

ठंड को लेकर निराश हो चुके लोगों को मौसम ने फिर से रोमांचित कर दिया है। किसान उत्साहित नजर आ रहे हैं तो घरों में गर्म कपड़ों छोड़ चुके लोग एक बार फिर से अपनी पसंदीदा जैकेट व कैप में नजर आ रहा है। मौसम को लेकर किसान सर्वाधिक उत्साहित रहे। कुछ किसान यहां तक कहते रहे कि अभी कुछ दिनों तक सूर्यदेव बादलों की ओट में ही रहें तो अच्छा है। बुधवार को दिन में कड़ाके के ठंड रही। दिन का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया। 

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में कोहरा छाया रह सकता है। कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। पछुआ हवाएं 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 

दो वर्ष बाद इतनी ठंडी हुई जनवरी 

दो वर्षों में जनवरी माह में दिन का तापमान कभी 13 डिग्री से नीचे नहीं आया है। 

11 जनवरी 18-  12 डिग्री सेल्सियस

16 जनवरी 19- 21 डिग्री सेल्सियस 

12 जनवरी 20- 13.4 डिग्री सेल्सियस

13 जनवरी 21- 13 डिग्री सेल्सियस 

13 जनवरी सीजन का सबसे ठंडा दिन 

ठंड के इस सीजन में 13 जनवरी सबसे ठंडे दिन के रूप में रिकार्ड किया गया। बीता 18 दिसंबर को दिन का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस के रूप में रिकार्ड किया गया था। 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई है। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाएं लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इसके चलते अचानक जिले में गलन बढ़ गई है। इसके अलावा उपरी वायुमंडल में 3000 व 5000 फिट पर हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इसके चलते भी मौसम ठंडा हुआ है। - कैलाश पाण्डेय, मौसम विशेषज्ञ

chat bot
आपका साथी