जन्मदिन की पार्टी में हिस्‍ट्रीशीटर ने की फायरिंग, दो घायल Gorakhpur News

तिवारीपुर के सूर्यकुंड में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सुल्तान की नतिनी का शुक्रवार को जन्मदिन था। डांस करने के दौरान सुल्तान ने तमंचा से फायरिंग कर दी। जिसमें घासीकटरा निवासी आमिर के बाएं पैर और नीतीश सिंह पेट में गोली लगने से घायल हो गए।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 02:33 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:33 PM (IST)
जन्मदिन की पार्टी में हिस्‍ट्रीशीटर ने की फायरिंग, दो घायल Gorakhpur News
जन्‍मदिन की पार्टी में गोली लगने से घायल आमिर।

गोरखपुर, जेएनएन। तिवारीपुर के घासीकटरा में शुक्रवार की रात में हिस्ट्रीशीटर ने नतिनी की जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गई। स्थिति गंभीर होने पर एक घायल को केजीएमयू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

डांस करने के दौरान हिस्‍ट्रीशीटर ने की फायरिंग

तिवारीपुर के सूर्यकुंड में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सुल्तान की नतिनी का शुक्रवार को जन्मदिन था। दोस्तों और रिश्तेदारों को उसने पार्टी दी थी। रात में 11 बजे के करीब  पार्टी चल रही थी। डांस करने के दौरान सुल्तान ने तमंचा से फायरिंग कर दी। जिसमें घासीकटरा निवासी आमिर के बाएं पैर और नीतीश सिंह पेट में गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद पार्टी में भगदड़ मच गई।

गंभीर रूप से घायल नीतीश लखनऊ रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गई। स्थिति गंभीर होने पर नीतीश को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती आमिर ने बताया कि नीतीश के साथ वह पार्टी में गया था।

chat bot
आपका साथी