Gorakhpur Weather News: धूप व नमी की जुगलबंदी ने बढ़ाई उमस, बार‍िश रुकते ही बढ़ा तापमान

बारिश थमते ही लोगों उमस सताने लगी है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस के रहा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:59 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:16 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: धूप व नमी की जुगलबंदी ने बढ़ाई उमस, बार‍िश रुकते ही बढ़ा तापमान
गोरखपुर में बार‍िश के उमस से लोग परेशान हैं। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Gorakhpur Weather Updates: मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व की तरफ चल सकती है।

बारिश थमते ही बढ़ा तापमान

बारिश थमते ही लोगों उमस सताने लगी है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस के रहा। आर्द्रता अधिकतम 83 व 62 फीसद रही। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई थी। बारिश थमते ही तापमान बढ़ने लगा है।

आंश‍िक रूप से छाए रहेंगे बादल

वातावरण में आर्द्रता बढ़ी है। इसके साथ चटख धूप की जुगलबंदी ने उसम बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व की तरफ चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बता दें सितंबर माह की औसत वर्षा 228.8 मिलीमीटर है। अब तक उसके सापेक्ष करीब 88 फीसद बारिश हो चुकी है।

पिछले चार दिनों में कितनी हुई बारिश

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक- 0

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक- 4.3 मिलीमीटर

गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक- 51 मिलीमीटर

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक- 98 मिलीमीटर।

chat bot
आपका साथी