Gorakhpur Weather News: धूप व नमी की जुगलबंदी ने बढ़ा दी काफी उमस

मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि जिले में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 12:20 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 12:20 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: धूप व नमी की जुगलबंदी ने बढ़ा दी काफी उमस
शनिवार सुबह से निकली तेज धूप। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि जिले में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुआ हवा चल सकती है तो दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार हैं। आर्द्रता 67 से 85 फीसद के बीच रह सकती है।

शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हुई हल्की बूंदाबांदी

बता दें कि दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को भारी उमस महसूस हुई। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को अधिकतम तापमान से दो से तीन डिग्री अधिक गर्मी महसूस हुई। बता दें कि अक्टूबर में अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्टूबर माह की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है। अक्टूबर माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। शनिवार सुबह धूप व बादलों का मिला जुला असर देखने को मिला।

आज आशिंक रूप से छाए रह सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने वाली हैं। अक्टूबर माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। इस माह अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्टूबर की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है। मौसम विशेषज्ञ ने दावा किया है कि अगले एक से दो दिन में गोरखपुर जिले से मानसून की विदाई हो सकती है। अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। अगले कुछ दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रह सकता है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

chat bot
आपका साथी