खेलते समय अचानक नाबदान में गिरा बच्‍चा, डूबने से हुई मौत

कुशीनगर जिले में खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव की दलित बस्ती में दरवाजे पर एक बच्‍चा खेल रहा था। इस बीच किसी कार्य से दरवाजे पर बैठी मां घर में गईं। कुछ देर बाद बाहर आईं तो बच्चा गायब था।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:30 AM (IST)
खेलते समय अचानक नाबदान में गिरा बच्‍चा, डूबने से हुई मौत
नाबदान में डूबने से तीन वर्षीय बच्‍चे की गई जान। फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन : कुशीनगर जिले में खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव की दलित बस्ती में दरवाजे पर एक बच्‍चा खेल रहा था। इस बीच किसी कार्य से दरवाजे पर बैठी मां घर में गईं। कुछ देर बाद बाहर आईं तो बच्चा गायब था। खोजबीन पर वह नाबदान के पानी में मृत मिला।

अगल-बगल पसरा पड़ा था नाबदान का पानी

धर्मेंद्र प्रसाद का तीन वर्षीय पुत्र अनुज दरवाजे पर खेल रहा था। उसकी मां रीमा देवी किसी काम से घर में चली गईं। 15 मिनट बाद घर से बाहर आईं तो अनुज के दिखाई न देने पर उसे आसपास ढूंढने लगीं। नाबदान का पानी अगल-बगल पसरने पर उन्हें शक हुआ तो गड्ढे में हाथ डालीं। उसे निकालकर स्वजन तुर्कहां सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।

चौकी के सामने मनबढ़ों ने युवकों को पीटा, शांति भंग में चालान

हाटा कोतवाली के सुकरौली चौकी के समीप एक युवक को रोक बाइक व चार पहिया सवार मनबढ़ों ने बुरी तरह मारा-पीटा। इससे आस-पास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मनबढ़ों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।

ओवरटेक कर बाइक व चार पहिया सवार मनबढ़ों ने रोका

अहिरौली बाजार क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी प्रदीप सिंह दोपहर को सुकरौली जा रहे थे। वे पुलिस चौकी के सामने पहुंचे कि ओवरटेक कर बाइक व चार पहिया सवार आधा दर्जन मनबढ़ों ने उन्हें रोका। उनके रूकते ही मनबढ़ों ने उन पर हमला बोल दिया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावर अरमान, इजहार अली, हारून, सरवर, सतीश यादव निवासी नारायणपुर थाना सोनबरसा, विष्णु जायसवाल, अमन चौरसिया निवासी 15 मील रामपुर थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को हिरासत में ले ली। बताया जा रहा कि शुक्रवार देर शाम को भी मनबढ़ों ने प्रदीप को मारा-पीटा था। चौकी प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए गए मनबढ़ों के अलावा दूसरे पक्ष के प्रदीप सिंह व विनय सिंह को शांति भंग में चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी